शिक्षक संघ ने विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंप कर समाधान की मांग की

admin
By admin
1 Min Read

[object Promise]
जोधपुर: राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला संयुक्त मंत्री सुभाष विश्नोई ने बताया कि संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा राम रलिया तथा जिला अध्यक्ष रुपाराम खोजा के नेतृत्व में संगठन ने विभिन्न मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर मदनलाल नेहरा को सौंप कर इनके निस्तारण की मांग की।
राजस्थान सरकार द्वारा राजकीय तथा निजी विद्यालयों को खोलने हेतु नई गाईडलाईन के अनुसार दिनांक 1 नवंबर 2020 के पत्र क्रमांक-प 33(2)ग्रह-9 के आदेशानुसार 16 नवंबर 2020 तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे । राजस्थान सरकार के इस निर्णय उपरांत शिक्षकों के लिए मध्य अवकाश घोषित करने ,मार्च 2020 के 16 दिन का स्थगित वेतन को जारी करने, प्रतिमाह की जा रही वेतन कटौती बंद करने तथा शिक्षकों को कोरोना योद्धा घोषित करने की मांग की ।
 ज्ञापन के दौरान प्रदेश सह संगठन मंत्री नरेश सोलंकी ,प्रदेश मंडल संयुक्त मंत्री श्याम सिंह सजाडा, प्रदेश मंडल संयुक्त मंत्री (महिला) योगिता गुर्जर,  संजीव व्यास, जिला संगठन मंत्री हीरा लाल सोनी ,किशना राम मेघवाल ,आईदान राम चौधरी, मोहनलाल गोदारा, श्रीमती ममता परिहार ,श्रीमती लक्ष्मी बिश्नोई सहित संगठन के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *