पार्किंग मामले में आज और बड़ी कार्रवाई करेंगे एलडीए अफसर

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

लखनऊ पार्किंग में गड़बड़ी मामले में एलडीए दो कर्मचारियों को निलंबित करने के बाद अब गुरुवार को और बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी एलडीए कर रहा है। कुल 13 कर्मचारी इस प्रकरण में आरोपी हैं, जिन पर ये कार्रवाई होगा। सरोजनी नायडू पार्क की पार्किंग में संदिग्ध कारों के खड़े होने और चोर गिरोह से उसके संबंध में के मामले में संलिप्तता को लेकर एलडीए के दो कर्मचारी निलंबित कर दिए गए हैं। पार्किंग में गड़बड़ी के आरोपित अन्य कर्मचारियों की जांच पुलिस कर रही है।

[object Promise]
एलडीए की संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने बताया कि जांच में राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार यादव और सुपरवाइजर एसपी तिवारी को उनके कार्यों से विरत कर के निलंबित कर दिया गया है। इन दोनों को सीधे तौर पर जिम्मेदार पाया गया।

संयुक्त सचिव ऋतु सुहास के मुताबिक शुरूआती जांच में दोनों की भूमिका संदिग्ध पायी गई जिसके बाद कार्यवाही का आदेश जारी कर दिया गया। एलडीए की संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने बताया कि जांच में राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार यादव और सुपरवाइजर एसपी तिवारी को उनके कार्यों से विरत कर के निलंबित कर दिया गया है। इन दोनों को सीधे तौर पर जिम्मेदार पाया गया। पार्किंग के निरीक्षण, वसूली और दस्तावेजों की जांच का जिम्मा इन्हीं दोनों के पास था। इन दोनों ने इस बात पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया कि किस तरह का गोरखधंधा चल रहा है। इसलिए अभी ये कार्रवाई की शुरुआत भर है। उन्हें सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया गया। इनमें से सुपरवाइजर को एलडीए ने निलंबित किया है। जबकि राजस्व निरीक्षक काे निलंबित करने के लिए शासन को लिखा गया है।

पार्किंग में खड़ी 24 ऐसी गाड़ियां मिली हैं जिन्हें दूसरे जिलों में बेंचा जा चुका है, लेकिन वो पार्किंग में खडी मिली हैं, ऐसी सभी गाड़ियों का ब्योरा संबंधित जिलों के आरटीओ से भी मांगा गया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रकरण में केवल कुछ गाड़ियों ने नहीं बल्कि दर्जनों कारें संदिग्ध हैं।

Share This Article