[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » UP: हाथरस कांड की जांच के लिए बनी SIT में शामिल DIG चंद्र प्रकाश की पत्नी ने की आत्महत्या
राष्ट्रीय

UP: हाथरस कांड की जांच के लिए बनी SIT में शामिल DIG चंद्र प्रकाश की पत्नी ने की आत्महत्या

admin
Last updated: April 17, 2026 1:39 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

लखनऊ हाथरस कांड में बनी विशेष जांच दल (एसआइटी) में शामिल डीआइजी चंद्रप्रकाश की पत्नी पुष्पा प्रकाश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली है। आननफानन में उन्हें लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। चंद्रप्रकाश पीटीसी उन्नाव में डीआइजी पद पर तैनात हैं।

[object Promise]
हाथरस कांड मे बनी एसआइटी कमेटी मे शामिल डीआइजी चंद्रप्रकाश की पत्नी पुष्पा प्रकाश की लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली है।

2004 बैच के आइपीएस अधिकारी चंद्र प्रकाश की पत्नी पुष्पा प्रकाश ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे आत्महत्या कर ली है। सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस को दोपहर में घटना की जानकारी हुई। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र स्थित आवास में मौजूद कर्मचारियों ने डीआइजी को सूचना दी, जिसके बाद पुष्पा को लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डीसीपी पूर्वी चारू निगम के मुताबिक डीआइजी की 36 वर्षीय पत्नी पुष्पा प्रकाश ने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की, इसकी वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। डीआइजी के परिवार में दो बेटियां अनन्या, कृष्का व एक बेटा दिव्यांश है।

बता दें कि हाथरस कांड की जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआइटी गठित कर पूरे प्रकरण के हर पहलू की पड़ताल कराने का निर्देश दिए गए थे। सचिव गृह भगवान स्वरूप की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एसआइटी में डीआइजी चंद्र प्रकाश भी बतौर सदस्य शामिल हैं। चंद्र प्रकाश-द्वितीय की साफ-सुथरी छवि के ईमानदार अफसरों में गिनती होती है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article कोरोना मरीजों का इलाज करने वाले 60 डॉक्टरों को ‘चिंता’ की बीमारी, जानिए और किन बातों से हो रहे परेशान
Next Article मां दुर्गा की 108 कमल के फूलों से दुर्गा पंडाल में हुई पूजा

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?