[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » प्रवेश परीक्षा से वंचित का सीधे होगा पॉलीटेक्निक में दाखिला, कल से शुरू होगा पंजीकरण
राष्ट्रीय

प्रवेश परीक्षा से वंचित का सीधे होगा पॉलीटेक्निक में दाखिला, कल से शुरू होगा पंजीकरण

admin
Last updated: April 17, 2026 1:39 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

लखनऊ यदि आपने पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया था, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे तो आपके लिए अच्छी खबर है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद बिना परीक्षा के आपको सीधे दाखिले का मौका देगा। सरकारी और सहायता प्राप्त संस्थानों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से 12 और 15 सितंबर को परीक्षा हुई थी। तीन चरणों की काउंसिलिंग पूरी होने के साथ ही 60 हजार सरकारी व सहायता प्राप्त संस्थानों में दाखिला भी हो चुका है। शनिवार से परीक्षा से वंचित अभ्यर्थियों का पंजीयन आॅनलाइन शुरू होगा। परीक्षा से वंचित डेढ़ लाख से अधिक अभ्यर्थियों को प्रवेश का मौका मिलेगा।

[object Promise]
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से चल रही पॉलीटेक्निक प्रवेश काउंसिलिंग का चौथा चरण शुक्रवार से शुरू हुआ। 24 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन होगा। अभ्यर्थी केवल 10 संस्थान में प्रवेश का विकल्प भर सकेंगे ।

पॉलीटेक्निक प्रवेश के लिए चौथे चरण की काउंसिलिंग

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से चल रही पॉलीटेक्निक प्रवेश काउंसिलिंग का चौथा चरण शुक्रवार से शुरू होगा। 24 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन होगा। अभ्यर्थी केवल 10 संस्थान में प्रवेश का विकल्प भर सकेंगे । रिक्त सीटों की पूरी जनकारी परिषद की वेबसाइट jeecup.nic.in पर मौजूद है। चौथे चरण का परिणाम 25 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने दस्तावेजों का सत्यापन निर्धारित केंद्रों पर 26 से 28 अक्टूबर के बीच कराना होगा अौर 26 से 29 के बीच शुल्क जमाकर उसका प्रिंट निकाल लेना होगा। प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने वाले काउंसिलिंग से वंचित को चौथे चरण में भाग लेना होगा। ऐसा न करने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा। वैसे तो अभी आठ चरणों में काउंसिलिंग होनी है, लेकिन प्रवेश परीक्षा से वंचित अभ्यर्थियों का पंजीयन 24 अक्टूबर से शुरू होगा। चार नवंबर तक पंजीयन चलेगा। अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट से जानकारी ले सकते हैं। परेशानी होने पर टोलफ्री नंबर-18001806589 के अलावा परिषद मुख्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के नंबरों 0522-2630678 और 0522-2630667 पर संपर्क किया जा सकता है।

पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष पंजीयन और परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की संख्या कम है। सरकारी, सहायता प्राप्त व निजी संस्थानों की कुल सीटों के मुकाबले परीक्षार्थियोें ने प्रवेश परीक्षा नहींं दी । परीक्षा से वंचित ऐसे अभ्यर्थियों को सीधे प्रवेश का अवसर देने के लिए पंजीयन शुरू किया जा रहा है। पूरी जानकारी परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। चाैथे चरण की काउंसिलिंग भी शुक्रवार से शुरू हो गई। – एसके वैश्य, सचिव, संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद

प्रोन्नत हुए फार्मेसी के विद्यार्थी, परिणाम घोषित

कोरोना संक्रमण के चलते प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से डिप्लोमा इन फार्मेसी प्रथम वर्ष के सभी विद्यार्थियों को प्रोन्नत कर दिया गया है। गुरुवार को आैपचारिक रूप से वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। परिषद की संयुक्त सचिव, रश्मि सोनकर ने बताया कि वार्षिक परीक्षा (डिप्लोमा इन फार्मेसी ) का परिणाम घोषित कर दिया गया। अपर मुख्य सचिव एस राधा चौहान की ओर से से घोषित परिणाम में सम सेमेस्टर (द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर) तथा वार्षिक परीक्षा (प्रथम वर्ष) के छात्र/छात्राओं के प्रोन्नत किए जाने जाने के आदेश दिए गए। डिप्लोमा इन फार्मेसी के प्रथम वर्ष के कुल 57698 परीक्षार्थियों को प्रोन्नत किया गया। इसके पहले सामान्य डिप्लोमा के विद्यार्थियों को प्रोन्नत किया जा चुका है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article उन्नाव : युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला, 18 माह बाद खुली प्रेमी की करतूत तो सन्न रह गए लोग
Next Article अपनी प्राइवेसी पॉलीसी पर फेसबुक कर रहा काम

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?