[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उन्नाव : युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला, 18 माह बाद खुली प्रेमी की करतूत तो सन्न रह गए लोग
राष्ट्रीय

उन्नाव : युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला, 18 माह बाद खुली प्रेमी की करतूत तो सन्न रह गए लोग

admin
Last updated: April 17, 2026 1:39 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

कानपुर सीमावर्ती जनपद उन्नाव के अजगैन कोतवाली अंतर्गत सनसनी खेज मामला सामने आया है। यह मामला खासा चर्चा में रहे माखी थाना क्षेत्र का ही है, यहां एक प्रेमी ने 18 माह बाद मुंह खोला तो सभी सन्न रह गए। उसकी निशानदेही पर खेत की खोदाई में प्रेमिका का कंकाल मिला, वह बीते करीब 18 माह से लापता थी। पिता ने लॉकेट-चेन से बेटी की शिनाख्त की तो पुलिस को सचाई का पता चला।

[object Promise]
उन्नाव जनपद के माखी थाना क्षेत्र में 18 माह से लापता युवती की तलाश कर रही स्वाॅट टीम ने प्रेमी को पकड़कर पूछताछ की तो सच बाहर आ गया उसने प्रेमिका की हत्या करके शव खेत में दफन करने की जानकारी दी।

18 माह से लापता थी युवती

उन्नाव के कस्बा नवाबगंज निवासी रमेश की 26 वर्षीय पुत्री शालू दो अप्रैल 2019 को लापता हो गई थी। उसने माखी थानाक्षेत्र के गांव पंडितखेड़ा निवासी सूरज के खिलाफ बेटी को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। स्थानीय पुलिस ने मामला स्वॉट टीम को स्थानांतरित कर दिया। स्वॉट टीम प्रभारी मोहम्मद फिरोज खान, एसआइ गौरव कुमार, हेड कांस्टेबल राजेश मिश्रा, अब्दुल जब्बार, अजगैन थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार व चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव ने आरोपित युवक को पकड़कर छानबीन की। पूछताछ में उसने सच उगल दिया।

खेत में खोदाई कराने पर निकला कंकाल

आरोपित सूरज की निशानदेही पर पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में खेत की खोदाई कराई गई तो युवती का कंकाल निकला। मौके पर मौजूद पिता ने लॉकेट और चेन देखकर शव बेटी का होने की शिनाख्त की। निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि आरोपित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है, पूछताछ में उसने प्रेमिका की हत्या की स्वीकारोक्ति की है।

इसलिए की प्रेमिका की हत्या

पूछताछ में सूरज ने पुलिस बताया कि प्रेम संबंधों की जानकारी पर प्रेमिका की शादी पिता ने तय कर दी थी। इसपर प्रेमिका जल्द उससे शादी करने का बार बार दबाव बना रही थी। इसको लेकर कई बार प्रेमिका से विवाद भी हुआ था। इसी वजह से गुस्से में आकर उसकी हत्या कर शव खेत में दबा दिया था।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article कानपुर : सीएए को लेकर बवाल में हजारों अज्ञात पर था मुकदमा, चार्जशीट में सिर्फ 13 के खिलाफ
Next Article प्रवेश परीक्षा से वंचित का सीधे होगा पॉलीटेक्निक में दाखिला, कल से शुरू होगा पंजीकरण

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?