[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कानपुर : सीएए को लेकर बवाल में हजारों अज्ञात पर था मुकदमा, चार्जशीट में सिर्फ 13 के खिलाफ
राष्ट्रीय

कानपुर : सीएए को लेकर बवाल में हजारों अज्ञात पर था मुकदमा, चार्जशीट में सिर्फ 13 के खिलाफ

admin
Last updated: April 17, 2026 1:39 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

कानपुर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर पिछले साल दिसंबर में हुए एक और मुकदमें में पुलिस ने चार्जशीट लगा दी है। कर्नलगंज में हजारों अज्ञात लोगों के खिलाफ दायर इस मुकदमे में पुलिस ने लंबी चली जांच के बाद 13 स्थानीय लोगों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दायर किया है।

सीएए को लेकर 20 दिसंबर 2019 को शहर का माहौल खराब हो गया था। हजारों की संख्या में मुस्लिम प्रदर्शनकारियों ने कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन किया था। बवाल में तीन लोग मारे गए थे जबकि कई गोली लगने से घायल हुए थे। बवाल मुख्य रूप से बाबूपुरवा व यतीमखाना में हुआ था। यतीमखाना से बड़ा चौराहा जा रही हजारों की भीड़ ने कारसेट चौराहे पर हंगामा किया था और तोडफ़ोड़ की थी।

[object Promise]
कानपुर शहर में सीएए के विरोध में भीड़ ने कारसेट चौराहे पर हंगामा और तोडफ़ोड़ की थी जिसपर कर्नलगंज थाने में 21 दिसंबर 2019 को हजारों अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। बाबूपुरवा व यतीमखाना में बवाल हुआ था।

थाना कर्नलगंज में वरिष्ठ उपनिरीक्षक परवेज अली ने हजारों अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा कराया था। पुलिस ने इस मामले में चुपचाप 13 लोगों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी है। थाना प्रभारी कर्नलगंज देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान की गई है।

पूरे शहर से जुटे थे प्रदर्शनकारी

सीएए बवाल में लोकल इंटेलीजेंस यूनिट की नाकामी सामने आई थी। कर्नलगंज के इस मुकदमे में जिन लोगों की शिनाख्त की गई है, वह पड़ोस के थानों ग्वालटोली, बेकनगंज, बजरिया आदि से आए थे। यानी पहले ही प्री प्लान तरीके से भीड़ एकत्र की गई थी, जिसे लोकल इंटेलीजेंस यूनिट भांप नहीं सकी थी।

इन्हें बनाया गया है आरोपित

मो. रेहान निवासी हाजी अमीन का हाता थाना बजरिया, गुरगुट उर्फ साहिबे आलम निवासी टीना भाकेटी थाना बेकनगंज, अदनान निवासी कंघी मोहाल मस्जिद के सामने थाना बजरिया, मो. जुनैद निवासी सराय वाली मस्जिद थाना ग्वालटोली, मो. शरीफ निवासी चर्च रोड ग्वालटोली, शाबेज निवासी चर्च वाली गली थाना ग्वालटोली, शानू निवासी चर्च वाली गली थाना ग्वालटोली, जुबैर निवासी ग्वालटोली, जुनैद उर्फ नीलू निवासी सराय वाली मस्जिद थाना ग्वालटोली, नजर निवासी ग्वालटोली, आजम निवासी ग्वालटोली, आफाक निवासी गिरधारी लाल का हाता थाना ग्वालटोली, गोलू निवासी नवाब कंपाउंड थाना ग्वालटोली।

 

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article मिशन शक्ति के विभिन्न विषयों पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वेबिनार हुआ आयोजित
Next Article उन्नाव : युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला, 18 माह बाद खुली प्रेमी की करतूत तो सन्न रह गए लोग

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?