राष्ट्रीयकेंद्र सरकार करेगी कोरोना वैक्सीन की बड़े पैमाने पर खरीद, बिहार में...

केंद्र सरकार करेगी कोरोना वैक्सीन की बड़े पैमाने पर खरीद, बिहार में किया है मुफ्त का वादा

[object Promise]

नई दिल्ली बिहार में मुफ्त कोरोना वैक्सीन देने के भाजपा के वायदे के बाद अब कई राज्यों पर दबाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य राज्य का विषय है और केंद्र से मामूली कीमत पर वैक्सीन लेने के बाद राज्यों को तय करना है कि वह इसे जनता को मुफ्त में देगी या नहीं। वैसे बिजली, पानी, और यहां तक कर्ज तक माफ करने वाली राज्य सरकारों के लिए मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराना बड़ा वित्तीय मुद्दा नहीं है। केंद्र सरकार वैक्सीन की बड़े पैमाने पर खरीद करेगी।

[object Promise]
राज्यों को मामूली कीमत पर केंद्र उपलब्ध कराएगा वैक्सीन। स्वास्थ्य मंत्रालय के उच्च पदस्थ अधिकारियों के अनुसार केंद्र सरकार वैक्सीन की खरीद कर राज्य सरकारों को उपलब्ध कराएगी। इसके बाद राज्य सरकारों को सब कुछ तय करना है।

यूं तो राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत बच्चों को 12 तरह की वैक्सीन मुफ्त में दी जाती है और इसका पूरा खर्च केंद्र सरकार वहन करती है। लेकिन कोरोना वैक्सीन के मामले में यह थोड़ा अलग होगा। संभवत: टाइफाइड के टीके की तरह जिसके लिए पैसे देने पड़ते हैं, लेकिन दिल्ली सरकार टाइफाइड का टीका खुद खरीदकर टीकाकरण अभियान के तहत देती है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के उच्च पदस्थ अधिकारियों के अनुसार, केंद्र सरकार वैक्सीन की खरीद कर राज्य सरकारों को उपलब्ध कराएगी। इसके बाद राज्य सरकारों को सब कुछ तय करना है। वैक्सीन के मामले में केंद्र सरकार ने एक्सपर्ट ग्रुप बनाया है, जो खरीद से लेकर लोगों को देने तक की पूरी प्रणाली को चाक-चौबंद करने में जुटा है। इसके अलावा एक्सपर्ट ग्रुप सभी राज्यों में हेल्थकेयर वकर्स, पुलिसकर्मियों और 50 साल से अधिक उम्र के लोगों की पहचान कर उनकी सूची तैयार कर रहा है। केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि सबसे पहले इन्हीं प्राथमिकता वाले लगभग 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जाए। लेकिन वैक्सीन देने का काम पूरी तरह राज्य सरकारों के ऊपर होगा।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर घोषणा पत्र से पार्टियां मतदातों को रिझाने में लगी हैं। गुरुवार को पटना में बीजेपी का संकल्प पत्र जारी करते हुए केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश में कोरोना वायरस की चार तरह की वैक्‍सीन बनाई गई है। एक बार जब इन वैक्सीन का बड़े पैमाने पर उत्‍पादन शुरू हो जाएगा, तब बिहार में यह लोगों को मुफ्त दी जाएगी। सीतारमण की घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर सुमन ने लिखा, अब पता चला कि बिहार में क्या बा। भइया चुनाव का टाइम बा और बिहार में वैक्सीन बा। प्रभात ने लिखा, वाह रे बिहार चुनाव, पहले क्यों नहीं आया। मार्च में ही अगर चुनाव की घोषणा हो जाती तो इतने लोग न मरते। अंशु ने लिखा कि मुझे तो लगा था कि वैक्सीन का मुद्दा मंदिर की तरह चलता रहेगा, मगर ये क्या, बीजेपी ने तो घोषणा ही कर दी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories