राष्ट्रीयशहर के मुख्य एवं सार्वजनिक स्थलों/ब्लॉक मुख्यालयों पर महिला एवं बाल विकास...

शहर के मुख्य एवं सार्वजनिक स्थलों/ब्लॉक मुख्यालयों पर महिला एवं बाल विकास के कार्मिकों तथा महिला कल्याण के कार्मिको द्वारा कोविड-19 से रोक थाम एवं बचाव हेतु जागरुकता कार्यक्रम रोडवेज परिसर में (मिशन शक्ति) का किया गया आयोजन

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

मिशन शक्ति के अन्तर्गत बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं एवं महिलाओं को जागरूक करने हेतु रोडवेज परिसर सुलतानपुर में मिशन शक्ति अन्तर्गत महिला यात्रियों के प्रति अच्छा व्यवहार करना, यात्रा के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा के सम्बन्ध में रोडवेज परिसर में शहर के ई-रिक्सा चालको, आटो तथा टेम्पो, परिचालको की जागरुकता एवं अभिमुखीकरण, कार्यक्रम का किया गया अयोजन।

सुलतानपुर 22 अक्टूबर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिला विकास अधिकारी डी0 आर0 विश्वकर्मा के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला यात्रियों के प्रति अच्छा व्यवहार करना, यात्रा के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा के सम्बन्ध में रोडवेज परिसर में शहर के ई-रिक्सा चालको, आटो तथा टेम्पो, परिचालकां की जागरुकता एवं अभिमुखीकरण, कार्यक्रम के अतिरिक्त शहर के मुख्य एवं सार्वजनिक स्थल ब्लॉक मुख्यालय एवं सार्वजनिक स्थलां पर महिला एवं बाल विकास के कार्मिकों तथा महिला कल्याण के कार्मिकां द्वारा कोविड-19 से रोक थाम एवं बचाव हेतु जागरुकता के सम्बंध में जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में स्थानीय रोडवेज परिसर में (मिशन शक्ति) का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने कोविड-19 संक्रमण के रोक थाम पर चर्चा के साथ नैतिकता एवं माता पिता द्वारा बालक-बालिकाओं में भेद-भाव न करने की अपील करते हुए शपथ दिलाई गई। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज (ए0आर0एम0) सुल्तानपुर द्वारा परिवाहन विभाग के बारे बताया गया कि जनपद में चार महिला परिचालक है जो कि सफलता पूर्वक अपने कार्यो का क्रियान्वयन किया जा रहा है। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) द्वारा कहा गया कि बस, ई-रिक्सा, आटो, तथा टेम्पो, में किसी भी महिला के मान सम्मान को ठेस नहीं पहुचाना है इसका चालक/परिचालको ध्यान दें। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रर्वतन) नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के बारे में चर्चा करते हुए या कहा गया कि बसों में महिलाओं व वृद्वों को सीट दें तथा इस सदेंश के साथ कि महिलायें इस समाज का स्तम्भ है।अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, सुलतानपुर द्वारा महिलाओं और बालिकाओ के बारे में चर्चा की गई। महोदया द्वारा परिवार बच्चों की प्रथम पाठशाला होती है, जिस प्रकार बच्चों को ज्ञान अर्जित करने के लिये पाठशाला जाना होता है उसी तरह संस्कार को सीखाने के लिए परिवार की जरुरत होती है।
प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ, द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा की शुरूआत परिवार से ही की जानी चाहिए जिससे समाज में महिलायें अपनी इच्छा शक्ति से समाज में बराबरी का दर्जा प्राप्त कर सकें।
जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार द्वारा मा0 मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे के विस्तार से बताया गया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज (ए0आर0एम0) सुल्तानपुर द्वारा उक्त कार्यक्रम का समापन किया गया।इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अध्यक्ष/सदस्य बाल कल्याण समिति, प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ, महिला कल्याण अधिकारी, महिला शक्ति केन्द्र, चाइल्ड लाइन अध्यक्ष एवं सखी वन स्टॉप सेन्टर, महिला शक्ति केन्द्र, सी0पी0एस0 के समस्त कार्मिको सहित चालक/परिचालक आदि उपस्थित रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories