राष्ट्रीयजिलाधिकारी द्वारा मत्स्य कार्यालय का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

जिलाधिकारी द्वारा मत्स्य कार्यालय का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर 22 अक्टूबर/ जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज पूर्वान्ह 10ः20 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मत्स्य कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अपने निरीक्षण के दौरान कार्यालय की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया, जिसमें पाया कि इस कार्यालय में कुल 08 अधिकारी/कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें से मत्स्य अधिकारी जे0बी0 सिंह चिकित्सा अवकाश पर चल रहे हैं। लिपिक वीरेन्द्र कुमार आकस्मिक अवकाश पर व विक्रमजीत कनिष्ठ लिपिक अनुपस्थित पाये जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि विक्रमजीत का स्पष्टीकरण लिया जाय। जिलाधिकारी ने प्रभारी मत्स्य अधिकारी बी0एन0 तिवारी से प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर निर्देशित किया कि विभाग के कार्यक्रमों/योजनाओं में प्रगति लायें।उन्होंने तालाब के पट्टों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर प्रभारी मत्स्य अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में समस्त पात्र लाभार्थियों को शिविर के माध्यम से तालाबों के पट्टा करने में गति लायी जाय। उन्होंने कार्यालय में समय से सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को उपस्थित रहने और कार्यालय परिसर में साफ-सफाई रखने आदि का निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories