राष्ट्रीयखाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की जिलाधिकारी ने किया बैठक

खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की जिलाधिकारी ने किया बैठक

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत होटलों, रेस्टोरेंट, ढाबों, मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर अधिक से अधिक नमूने संग्रह करने के दिए निर्देश।

अमेठी 22 अक्टूबर 2020, जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में खाद सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संकलित किए गए नमूनों की जानकारी ली, जिस पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिन्हा ने बताया कि 293 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर 46 नमूने संकलित किए गए हैं साथ ही 294000 का अर्थदंड भी लगाया गया है। इसके साथ ही बिना लाइसेंस के एक प्रतिष्ठान पर कार्यवाही की गई है, दूध के 8 नमूने लिए गए जिसमें से 6 व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में व L1/L2 हॉस्पिटल में खाने का सैंपल लेने के साथ ही उन्होंने आगामी त्योहारों दशहरा, दीपावली के दृष्टिगत मिलावट को लेकर होटलों, ढाबों,रेस्टोरेंटोंट, मेडिकल स्टोर, बेकरी, आटा चक्की, आयल मिल,दूध कलेक्शन सेंटर पर छापेमारी कर अधिक से अधिक नमूने संकलित कर जांच करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर उनके स्टाक, दवाइयां, मास्क, सैनिटाइजर सहित ग्राहकों को दुकानदार द्वारा बिल दिया जा रहा है या नहीं इस संबंध में भी कार्यवाही करें। साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी दुकानदारों से अवैध वसूली न करें तथा छोटे व फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को परेशान न करें, दुकानदारों को पॉलीथिन का प्रयोग न करने के लिए कहे तथा दुकानदारों को ग्राहकों द्वारा लिए गए सामान का पक्का बिल जरूर देने को कहें। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिन्हा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशन सिंह, सिद्धार्थ, रश्मि प्रभा सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories