सड़क नियमों की धज्जियां उड़ाना पड़ा भारी, पुलिस ने ली खबर

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

भगवानपुर। नेश्नल हाईवे के चैड़करण के बाद मुकम्मल हो चुके ओवरब्रिज के दोनों ओर बनाये गये सर्विस मार्ग पर लंबी दूरी चलने के बजाय मुसाफिर शार्टकट अपनाते है, जिस कारण लगातार कस्बे में जाम की समस्या बनी रहती है। स्थानीय पुलिस ने शार्टकट अपनाने वाले लोगों की खबर लेते हुए करीब 45 वाहन चालकों के चालान काटे।
भगवानपुर में जाम की समस्या लंबे अरसे से चली आ रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के दौरान यह समस्या और भी बड़ी हो गयी थी। लगातार जाम के कारण भगवानपुर कस्बे से मुसाफिरों का गुजरना दूभर हो गया था। मुसाफिर घंटो जाम में फंसकर अपना सफर तय करते थे। राष्ट्रीय राजमार्ग के चैड़ीकरण का कार्य मुकम्मल हो चुका है, कस्बे में आवाजाही के लिये ओवरब्रिज का निर्माण किया गया है, लेकिन लोग शार्टकट के चक्कर में नियमों का उल्लंघन करते है, जिस कारण एक बार फिर कस्बे में जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। मंगलवार को पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने शार्टकट के चक्कर में गलत दिशा में वाहन चलाने वालों की जमकर खबर ली। पुलिस ने करीब तीन दर्जन से अधिक वाहनों के चालान काटे, इसके अलावा 9 वाहनों को सीज किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *