राष्ट्रीयकुशीनगर की नीट टापर आकांक्षा की फेक आईडी बनाकर किया’जहरीला’ट्वीट,मां बोलीं-‘सख्‍त कार्यवाही...

कुशीनगर की नीट टापर आकांक्षा की फेक आईडी बनाकर किया’जहरीला’ट्वीट,मां बोलीं-‘सख्‍त कार्यवाही करे पुलिस

[object Promise]
कुशीनगर : सोशल मीडिया में नफरत का जहर फैलाने वालों ने अब नीट-2020 की सेकेंड टॉपर आकांक्षा के नाम और तस्‍वीर का इस्‍तेमाल किया है। उसके नाम से ट्विटर पर एक फर्जी आईडी बनाकर किसी ने दो विवादित टिप्‍पणियां की हैं। इस हरकत से टॉपर और उसका परिवार हैरान है। आकांक्षा के पैरेंट्स ने ऐसा करने वाले खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
आकांक्षा की शिक्षिका मां रुचि सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही है। उन्‍होंने इसे विवाद पैदा करने की साजिश करार दिया है। नीट टॉपर होने के बाद आकांक्षा के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सांसद विजय कुमार दुबे व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी भी बधाई देने पहुंचे थे। रविवार को आकांक्षा के नाम से फर्जी ट्विटर एकाउंट बनाकर दो पोस्ट किए गए हैं। यह एकाउंट अक्टूबर माह में ही बनाया गया है। पहले पोस्ट के माध्यम से लिखा गया है कि मैं कभी भी सोशल मीडिया पर नहीं थी, आज मुझे बहुत ही दुखी मन से सोशल मीडिया ज्वाइन करनी पड़ी है। जो भी हुआ वह मेरे साथ यह एक नाइंसाफी है। मेहनत मैंने भी की, सफल तो मैं भी हुई।
वहीं दूसरे पोस्ट में लिखा है कि नीट परीक्षा को टॉप मैंने भी किया है। इसमें दूसरे टॉपर के नाम का जिक्र करते हुए विवादित बातें कही गयी हैं। इस मामले की परिवार को जानकारी भी नहीं थी। सोशल मीडिया पर सक्रिय कुछ परिचित लोगों से आकांक्षा की मां रुचि सिंह को रविवार को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कुछ लोगों की साजिश है। बेटी के पास मोबाइल नहीं है। उसका सोशल मीडिया पर कोई अकाउंट भी नहीं है। ऐसे में बेटी को बदनाम के लिए इस तरह के फर्जी अकाउंट बनाकर विवादित पोस्ट किया गया है। इसकी शिकायत पुलिस से की है।
आकांक्षा को मिले हैं 100% मार्क्‍स
आकांक्षा सिंह ने 720 में 720 अंक प्राप्त किए हैंं। बोर्ड ने उसे सेकेंड टॉपर घोषित किया है। समान अंक पाने वाले शोयब आफताब को उम्र की वजह से फर्स्‍ट टॉपर घोषित किया गया है।
अभी तक पढ़ाई में मोबाइल का इस्‍तेमाल नहीं किया 
टॉपर आकांक्षा की मां रुचि सिंह ने बताया कि उनकी बेटी ने आज तक पढ़ाई के दौरान मोबाइल तक का इस्‍तेमाल नहीं किया है। ऐसे में ट्विटर पर उसके होने का सवाल ही नहीं उठता है। मां का कहना है कि इसके पीछे जरूर कोई साजिश है। फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर छवि खराब करने की कोशिश है।  प्रभारी निरीक्षक राम आशीष यादव ने साइबर सेल से मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्यवाही की बात कही है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories