राष्ट्रीयमहिला के आत्मदाह मामले में अब पूर्व पतियों पर भी कार्रवाई की...

महिला के आत्मदाह मामले में अब पूर्व पतियों पर भी कार्रवाई की तैयारी

[object Promise]

लखनऊ विधानभवन के पास बीते मंगलवार (13 अक्टूबर) को महाराजगंज निवासी अंजलि तिवारी उर्फ आयशा के आत्मदाह मामले में उसके पूर्व पतियों अखिलेश तिवारी और आसिफ पर भी लखनऊ पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी कर चुकी है। इसके लिए महाराजगंज पुलिस से भी संपर्क किया है। उनके घरवालों को भी नोटिस दी गई है।

[object Promise]
महाराजगंज की महिला ने खुद पर करोसिन डालकर लगाई थी आग। मामले में भेजी गई नोटिस उकसाने में भी कुछ और प्रमुख लोगों पर कसेगा शिकंजा। जैसे-जैसे विवेचना आगे बढ़ेगी कई और लोगों पर कार्रवाई होगी।

उधर, महिला के पोस्टमॉर्टम के बाद लखनऊ पुलिस ने उसे उसके घरवालों के सुपुर्द कर दिया था। महिला को आत्मदाह के लिए उकसाने में अभी महाराजगंज के एक सफेदपोश समेत कुछ अन्य लोगों पर भी शिकंजा कस सकता है। इस दिशा में भी लखनऊ पुलिस ने अपनी छानबीन तेज कर दी है। महिला के आत्मदाह मामले की जांच हजरतगंज पुलिस ही कर रही है, जैसे-जैसे विवेचना आगे बढ़ेगी कई और लोगों पर कार्रवाई होगी।

जांच में जुटे लखनऊ पुलिस के अधिकारियों का दावा है कि हर वह आरोपित सलाखों के पीछे होगा, जिसने महिला को आत्मदाह के लिए मजबूर किया।इस मामले में राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्व. सुखदेव प्रसाद के बेटे आलोक प्रसाद को गुरुवार को जेल भेजा जा चुका है।

यह था मामला

मूलरूप से छत्तीसगढ़ निवासी अंजलि तिवारी ने दो वर्ष पूर्व घुघली थानाक्षेत्र के पचरूखिया निवासी अखिलेश तिवारी से शादी की थी। इस दौरान दोनों में विवाद हुआ और अंजली अलग रहने लगी। कुछ दिन बाद अंजली ने महराजगंज में ही राजघराना साड़ी सेंटर पर कार्य शुरू कर दिया। कार्य के दौरान ही वीरबहादुर नगर निवासी आसिफ से संबंध हो गया। उन दोनों ने निकाह कर लिया। अंजली ने अपना धर्म परिवर्तन कराकर नाम भी आयशा कर लिया। बाद में आसिफ सऊदी अरब भाग गया। उसके बाद अंजली उसके घर में रहने की जिद करने लगी। चार अक्टूबर को वह अपने कथित पति के घर के सामने धरने पर बैठ गई। बाद में मौके पर पहुंची महाराजगंज पुलिस उसे लेकर महिला थाने गई थी, लेकिन मामले का हल नहीं निकल पाया।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories