हैदराबाद में बारिश का कहर जारी, कई इलाकों में जलभराव

[object Promise]
हैदराबाद। हैदराबाद और आस-पास के इलाकों की दर्जनों कॉलोनियां शुक्रवार को लगातार चौथे दिन भी जलमग्न रहीं। अधिकारी जलभराव वाले इलाकों से पानी को बाहर निकालने और बारिश से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जूझते नजर आए। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) का आपदा प्रतिक्रिया बल (डीआरएफ) ने प्रभावित इलाकों में नावों के साथ बचाव और राहत अभियान चलाया।

हालांकि, राहत की बात रही कि दूसरे दिन भी आसमान साफ रहा।

13 अक्टूबर की रात को मूसलाधार बारिश और बाढ़ के बाद झीलों और नालियों से रिहायशी कॉलोनियों में पानी घुस गया।

हैदराबाद के रमनपुर में पेड्डा चेरुवु झील, उप्पल, सरूरनगर, हयात नगर और मेलर्देवपल्ली में पल्ले चेरुवु झील के पास कालोनियों में जलभराव बना रहा। इसी तरह की स्थिति खैरताबाद में राजभवन और सीआईबी कॉलोनी के सामने देखी गई।

कुछ स्थानों पर, अपार्टमेंटों के भूमिगत क्षेत्र जलमग्न हो गए। ऊपरी मंजिल पर रहने वाले लोग अभी भी राहत का इंतजार कर रहे हैं।

जलमग्न कॉलोनियों के निवासियों ने कहा कि वे बाढ़ में सब कुछ खो चुके हैं। रमनपुर के साईं चित्रा नगर कॉलोनी में एक महिला ने कहा, हमने इस बारिश में अपना सब कुछ खो दिया है। हमारे घर का सारा सामान या तो बह गया या पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बच्चों ने अपने शिक्षा प्रमाणपत्र भी खो दिए हैं।

निवासियों ने जल निकासी के लिए सरकारी विभागों और ठेकेदारों के बीच खराब जल निकासी और समन्वय की कमी को जिम्मेदार ठहराया।

मुसी नदी का जल स्तर कम होने के बाद, जीएचएमसी के अधिकारियों ने चादरघाट और मूसरामबाग में झील के किनारे के क्षेत्रों में राहत का काम शुरू किया।

इस बीच, राजेंद्र नगर सर्कल के पास अली नगर में बाढ़ के पानी में बह गए एक परिवार के चार सदस्यों को बचावकर्मी अभी भी ढूंढ रहे है। बुधवार और गुरुवार को दो बच्चों सहित परिवार के चार सदस्यों के शव मिले थे। नौ लोगों का परिवार बुधवार को बाढ़ के पानी से बचने की कोशिश कर रहा था। 60 वर्षीय परिवार के प्रमुख अब्दुल ताहिर कुरैशी एक पेड़ पर चढ़कर जान बचाने में सफल रहे।

हैदराबाद और तेलंगाना के अन्य हिस्सों में मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने अब तक 50 लोगों की जान ले ली है। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने गुरुवार को शोक संतप्त परिवारों को 5-5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की।

इस बीच, नगरपालिका प्रशासन और शहरी विकास मंत्री के.टी. रामाराव ने लगातार तीसरे दिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने शुक्रवार को मक्था का दौरा किया और एक राहत शिविर में शरण लिए हुए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों को सभी प्रभावित परिवारों के लिए राशन की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय और तेदेपा अध्यक्ष एल. रमना ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और आरोप लगाया कि टीआरएस सरकार प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने में विफल रही है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Topics

चिकित्सा उपकरण आयात नीति: क्या है खतरा, क्या है समाधान?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकृत और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संघ, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

डीएमके का 200 सीटों का लक्ष्य: क्या होगा सच?

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारियाँ जोरों पर हैं, और डीएमके अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पार्टी पदाधिकारियों को आगामी चुनावों में 200 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह बयान तमिलनाडु की राजनीति में एक […]

BTS की तरह पाएँ चमकदार त्वचा: आसान टिप्स और ट्रिक्स

पुरुषों के लिए के-पॉप स्टार जैसी चमकदार त्वचा पाने का तरीका क्या है? क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा BTS सदस्यों जितनी मुलायम और चमकदार हो? यह संभव है! कोरियाई त्वचा देखभाल (K-beauty) के सिद्धांतों का पालन करके, आप अपनी त्वचा की गुणवत्ता में नाटकीय रूप से सुधार कर सकते हैं। यह सिर्फ […]

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img