राष्ट्रीयसुप्रीम कोर्ट ने किया ऐलान डीडीसीए चुनावों की नई तारीखों का

सुप्रीम कोर्ट ने किया ऐलान डीडीसीए चुनावों की नई तारीखों का

[object Promise]

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के चुनावों की नई तारीखों को हरी झंडी दिखा दी है। अब डीडीसीए के चुनाव पांच से आठ नवंबर के बीच होंगे।

पहले यह चुनाव 17 से 20 अक्टूबर के बीच होने था लेकिन निर्वाचन अधिकारी नवीन बी चावला ने डीडीसीए के लोकपाल दीपक वर्मा की सलाह के बाद विवाद के चलते इन चुनावों को स्थगित कर दिया था।

चुनावों की प्रक्रिया वहीं से शुरू होगी जहां पर यह 10 अक्टूबर को रुकी थी। इस दिन प्रत्याशियों को दिन में तीन बजे तक अपने नाम वापस लेने थे लेकिन 2:30 बजे ही चुनाव स्थगित करने का नोटिस आ गया था।

अब जिन लोगों ने अपना नामांकन भरा है वो 17 अक्टूबर को 11 से एक बजे के बीच में अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन प्रत्याशियों की अंतिम सूची शाम चार बजे तक जारी कर दी जाएगी। पांच से आठ नवंबर के बीच अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और चार निदेशकों के पद के चुनाव होने हैं।

“सुप्रीम कोर्ट ने एक तबगे के कोर्ट के बाहर सहमति बनाए जाने के बाद डीडीसीए चुनावों की नई तारीखों को मंजूरी दे दी है। प्रमोद जैन और मैंने सुप्रीम कोर्ट में जो स्पेशल लीव पीटिशन डाली थी वो वापस ले ली है।”

इस संबंध में अलग-अलग तबगो ने सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट दाखिल किए।

चुनावों की नई तारीखों का चयन करते हुए अधिकारियों ने नवरात्रि और दशहरा का ध्यान रखा। चार दिन चलने वाले इन चुनावों में वोट हर दिन सुबह 11 से शाम पांच बजे के बीच डाले जाएंगे। वोटों की गिनती नौ नवंबर को की जाएगी और इसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और 14 साल तक डीडीसीए के अध्यक्ष रहे अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली का अध्यक्ष चुना जाना तय है। उनके नाम को लेकर सभी वर्गों में सर्वसम्मति है। बाकी पदों के लिए दो गुट सीधे तौर पर आमने-सामने हैं।

एक गुट मानचंदा, विनोद तिहारा और बंसल का है जबकि दूसरा गुट सी.के. खन्ना का है जिनकी पत्नी शशि खन्ना कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories