प्रदेशबिहार चुनाव – प्रधानमंत्री के ‘हमशक्ल’ अभिनंदन हथुआ क्षेत्र से चुनाव मैदान...

बिहार चुनाव – प्रधानमंत्री के ‘हमशक्ल’ अभिनंदन हथुआ क्षेत्र से चुनाव मैदान में

[object Promise]

गोपालगंज । बिहार के गोपालगंज जिले के हथुआ विधानसभा क्षेत्र में अगर कोई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शक्ल का प्रत्याशी चुनाव प्रचार करते दिखाई दे, तो आप हैरान मत होइएगा। यह प्रत्याशी हैं मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक उर्फ नंदन (53), जिन्होंने वंचित समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन पर्चा दाखिल किया है और चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। अभिनंदन की शक्ल प्रधानमंत्री मोदी से काफी मिलती है, जिस कारण लोग गफलत में पड़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि वह चुनाव जीतकर पटना जाएंगे और मुख्यमंत्री बनने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि हथुआ पिछड़ा इलाका है और विकास के मामले में कोसों दूर है। पाठक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल वह बिहार के गोपालगंज के फुलवरिया प्रखंड के सवनाहा गांव में रहते हैं।

प्रधानमंत्री से शक्ल मिलने के संदर्भ में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “यह तो महज एक संयोग है। मोदी तो सत्ता में पहुंच गए, लेकिन उन्होंने कोई वादा पूरा नहीं किया। अब देखना है कि आगे क्या होता है। गरीबों की लड़ाई लड़ने के लिए राजनीति में आए हैं।”

पाठक चुनाव में अपनी लड़ाई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह से बताते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार से ये इस क्षेत्र का विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, लेकिन अपने क्षेत्र का कल्याण नहीं कर सके।

अभिनंदन इससे पहले ‘नमो सेना’ का भी गठन कर चुके हैं।

बहरहाल, गोपालगंज के हथुआ विधानसभा क्षेत्र में दूसरे चरण में 3 नवंबर को मतदान होना है। इस चुनाव में अभिनंदन जीत पाएंगे या नहीं, यह तो चुनाव परिणाम आने पर ही पता चलेगा, लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान उनकी चर्चा इस क्षेत्र में काफी हो रही है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories