राष्ट्रीयगोंडा : एसिड अटैक केस में CM योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई...

गोंडा : एसिड अटैक केस में CM योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

[object Promise]

लखनऊ गोंडा में सोमवार रात तीन बहनों पर तेजाब फेंके जाने की घटना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने ज्वलनशील पदार्थ फेंके जाने की घटना को लेकर एसपी गोंडा को दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया है। डीएम को निर्देश दिया है कि घटना में अनुमन्य सहायता राशि तत्काल पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराई जाए और घायल बच्चियों के इलाज की समुचित व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने एसपी गोंंडा से कहा है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। सरकार की तरफ से पांच लाख मुआवजा देने की घोषणा की गई है।

[object Promise]
Acid Attack in UP गोंडा में सोमवार रात तीन बहनों पर तेजाब फेंके जाने की घटना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने ज्वलनशील पदार्थ फेंके जाने की घटना को लेकर एसपी गोंडा को दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया है।

गोंडा जिले के पसका गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) गुरई की तीन बेटियों पर सोमवार आधी रात के बाद किसी ने सोते समय एसिड फेंक दिया। बड़ी बेटी का चेहरा झुलस गया है, जबकि दो अन्य का शरीर आंशिक रूप से जला है। तीनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना में गांव के ही आशीष नामक युवक का नाम सामने आया था। पुलिस ने देर रात उसे मुठभेड़ में बंदी बना लिया।

सोमवार की रात बड़ी बेटी अपनी दोनों बहनों के साथ दूसरी मंजिल पर सो रही थी, जबकि उनके माता-पिता नीचे घर में सो रहे थे। गरई ने बताया कि वह अनुसूचित जाति का है। रात करीब ढाई बजे शोर सुनकर उठा तो बदहवास बच्चियां लिपट कर रोने लगीं। वह कुछ समझ पाता तब तक सीने में कुछ जलने का एहसास हुआ। बेटियों ने बताया कि किसी ने तेजाब फेंक दिया है। जिस कमरे में वे सब सो रही थीं। वहां से उनका टूटा मोबाइल फोन मिला है। ज्वलनशील पदार्थ की बोतल भी घर के बाहर मिली है। बड़ी बेटी की 23 को लखनऊ में गोदभराई होनी थी।

गुरई ने बताया कि वह बेटियों को निजी चिकित्सक के पास ले गया जहां से जवाब दे दिया गया। फिर निजी वाहन से तीनों को जिला अस्पताल ले गया। देर रात एसपी शैलेश पांडेय ने बताया छानबीन के दौरान गांव के ही आशीष का नाम प्रकाश में आया था। देर रात सूचना मिली कि आशीष बाइक से कर्नलगंज के रास्ते हुजूरपुर मार्ग से होते हुए निकला है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो सोनवार गांव के पास आशीष ने फायर कर दिया। जवाबी फायर में एक गोली उसके दाहिने पैर में लगी। पुलिस उसे परसपुर सीएचसी ले आई है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories