राष्ट्रीयलखनऊ : उपभोक्ता ने सुनाई प्रताड़ना की दास्ता, ऊर्जा मंत्री ने मध्यांचल...

लखनऊ : उपभोक्ता ने सुनाई प्रताड़ना की दास्ता, ऊर्जा मंत्री ने मध्यांचल एमडी से मांगी हर मामले की रिपोर्ट

[object Promise]

लखनऊ  उपभोक्ता के हितों का मजाक न बनाया जाए। अगर उपभोक्ता सही है तो उसे न्याय मिलना चाहिए। यह तमाम बातें ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा बुधवार को महानगर उपकेंद्र के बिलिंग काउंटर पर उपभोक्ताओं से कर रहे थे और अभियंताओं को उन्हें निस्तारित करने के निर्देश दे रहे थे। तभी उपभोक्ता शिव प्रताप सिंह अपनी आप बीती ऊर्जा मंत्री को सुनाने लगे। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पूरा मामला सुना, उपभोक्ता ने मीटर चोरी, लाखों का बिल देने और बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक बिजली काट देने के मामले की शिकायत की। इस पर ऊर्जा मंत्री ने नाराजगी जताते हुए एमडी मध्यांचल सूर्य पाल गंगवार को बिन्दुवार निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि जल्द से जल्द जांच करके पूरी रिपोर्ट दी जाए। वहीं एमडी ने भी मामला समझने के बाद उपभोक्ता को आश्वासन दिया है कि उसे न्याय मिलेगा।

[object Promise]
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा बुधवार को महानगर उपकेंद्र के बिलिंग काउंटर पर उपभोक्ताओं की समस्या सुन रहे थे। जिसमें उन्होंने एक उपभोक्ता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बिलिंग व मीटर चोरी की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए।

उपभोक्ता चौधरी एचएन सिंह के नाम पर निशातगंज में कनेक्शन है। उपभोक्ता का जुलाई तक पूरा बिल जमा है और इस दौरान मीटर खराब होने पर पहले मीटर बिजली अभियंता लैब भेजते हैं और दूसरा मीटर उसके स्थान पर लगवाया जाता है। इसके बाद उपभोक्ता को 1.44 लाख बिजली बिल भेज दिया जाता है। उपभोक्ता अभियंताओं के सामने जब पूरा बिल का ब्योरा मांगता है तो उसके साथ अभद्रता की जाती है। खासबात है कि उपभोक्ता की दस अक्टूबर को बिजली काट दी जाती है और उपभोक्ता कई दिनों से बिना बिजली के रहने को विवश है। उपभोक्ता ने अभियंताओं पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उपभोक्ता शिव प्रताप सिंह ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को पूरी व्यथा सुनाई तो सामने खड़े वह अभियंता भी हां में हां मिलाने लगे, जो अभी तक पीड़ित उपभोक्ता की बात सुनने को तैयार नहीं थे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories