राष्ट्रीयपैसों के लालच में भतीजे के बेटे का अपहरण कर दोस्त की...

पैसों के लालच में भतीजे के बेटे का अपहरण कर दोस्त की पत्नी की भरी सुनी गोद…

[object Promise]

नोएडा के थाना 49 क्षेत्र में पैसों के लालच में आकर अपने ही भतीजे के बेटे को किडनैप कर अपने दोस्त की पत्नी की सुनी गोद भर दी। और अंजान बनकर पीड़ित के साथ मिलकर ढूढ़वाता रहा बच्चे को पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाई तो एक महिला शमा समेत हसमत व यतबीर की गिरफ्तार के साथ साढ़े 3 बर्षीय रोनक के सकुशल बरामद कर लिया है। वही इनके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल, दो मोबाइल भी बरामद किए है।

बीते 11 नवम्बर को थाना 49 क्षेत्र के किराए के मकान में रह रहे वीरेंद्र ने तहरीर दी उनका साढ़े 3 बर्षीय बच्चा रौनक घर पर खेल रहे थे लेकिन उसकी काफी तलाशी के बाद भी कुछ पता नही चल सका है। पुलिस ने गुमशुगदी में मामला दर्ज कर आगे जांच बढ़ाई जिसमे वीरेंद्र के फूफा यतवीर व इसका दोस्त हसमत की मोबाइल ट्रेसिंग के आधार पर कुछ सत्यता सामने आई, जिसके आधार पर पुलिस को शक पैदा हुआ और आगे जांच बढ़ाते हुए हसमत को हल्द्वानी मोड़ से और यतवीर को गांव सर्फाबाद यादव के मकान से गिरफ्तार कर लिया। और गहन पूँछतांछ की गई। पूछताछ में यतवीर ने बताया कि हसमत ने अपने दोस्त यतवीर को बताया कि उसके पास कोई बच्चा नही है अगर वो एक बच्चा कही से दिलवा दे तो उसके बदले में एक से डेढ़ लाख रुपए यतवीर को देदेगा। जिसके बाद यतवीर ने अपनी वीवी के भतीजे वीरेंद्र के साढ़े 3 बर्षीय बेटे रौनक को घर पर अकेला देख उसका अपहरण कर हसमत को सौंप दिया। जिसके बाद हसमत रौनक को हल्द्वानी ले आया और फिर मोटरसाइकिल से अपने मूल निवास गांव बेहटा बदायूं ले आया। फिलहाल पुलिस ने हसमत की पत्नी शमा, हसमत सहित यतवीर को गिरफ्तार कर लिया है और इनके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक, व घटना में प्रयुक्त मोबाइल सहित रौनक को सकुशल बरामद कर लिया है। और आरोपियो के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories