राष्ट्रीयग़ाज़ियाबाद में नही थम रहा अपराध , उद्योगपति की संदिग्ध परिस्थिति में...

ग़ाज़ियाबाद में नही थम रहा अपराध , उद्योगपति की संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश

[object Promise]

गाजियाबाद के थाना लिंक रोड इलाके में एक उद्योगपति की लाश बरामद हुई है ।उद्योगपति की अपहरण के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। क्योंकि उद्योगपति अजय पांचाल सोमवार दोपहर को थाना साहिबाबाद इलाके से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। उनकी कार देर शाम हज हाउस के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली थी ।परिजनों के द्वारा थाना साहिबाबाद में गुमशुदगी की तहरीर दी गई थी ।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू की ।लेकिन देर शाम तक उनका कोई पता नहीं चल पाया और मंगलवार सुबह थाना लिंक रोड इलाके में अजय पांचाल का शव बरामद हुआ है ।आशंका जताई जा रही है। कि बदमाशों ने अपहरण के बाद उनकी हत्या की है।

करीब 38 वर्षीय उद्योगपति अजय पांचाल कि थाना साहिबाबाद इलाके के राजेंद्र नगर इंडस्ट्रियल इलाके में बिजली की केबल बनाने की फैक्ट्री है और वह सोमवार को दोपहर अचानक ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। जिनकी गुमशुदगी की तहरीर थाना साहिबाबाद में दी गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार देर शाम हज हाउस के पास उनकी कार लावारिस हालत में खड़ी मिली थी। लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया और मंगलवार को सुबह थाना लिंक रोड इलाके की साईट 4 इंडस्ट्रियल एरिया में उनका शव बरामद हुआ है। जिनके शरीर पर पिटाई के निशान थे और गले पर तार के निशान पाए गए हैं । जिससे लगता है कि उनकी गला दबाकर हत्या की गई है । पुलिस ने मृतक उद्योगपति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी केशव कुमार ने बताया कि सोमवार को उद्योगपति अजय पांचाल के परिजनों के द्वारा थाना साहिबाबाद में गुमशुदगी की तहरीर दी गई थी। जिसके आधार पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। सोमवार की शाम हज हाउस के पास उनकी कार मिली थी और मंगलवार सुबह लिंक रोड थाना क्षेत्र में उनका शव बरामद हुआ है ।उन्होंने बताया कि अजय पांचाल के शरीर पर खुले चोट का कोई निशान नहीं पाया गया। फिलहाल उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है ।जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories