Home Socially viral Nuclear Attack के बाद भी बचे रहेंगे ये देश

Nuclear Attack के बाद भी बचे रहेंगे ये देश

36
0

डेस्क। रूस और यूक्रेन के युद्ध से पूरी दुनिया अभी भी आहत है। जहां कई देशों को एक बार फिर परमाणु युद्ध छिड़ने की आशंका है। वहीं जानकारों का मानना है कि यदि दोनों देश इसी तरह से जंग पर अड़े रहे तो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन परमाणु हमला (Nuclear attack) करने से पीछे नहीं हटेंगे। वहीं अगर ऐसा कुछ  हुआ तो दुनिया में तबाही मच जाएगी क्योंकि यूक्रेन के साथ सुपर पावर कहलाने वाला देश अमेरिका खड़ा है और वह भी चुप  बैठने वालों में से नहीं हैं।
इस स्थिति ने पूरी दुनिया के दिलों में दहशत भरी हुई है। वहीं एक सवाल ये भी है कि अगर दुनिया परमाणु युद्ध से गुज़रती है तो वो कौन सी जगह होगी जो सबसे ज़्यादा सुरक्षित रहेगी यह जिसको इसकी मार नहीं झेलने पड़ेगी। इस सवाल का जवाब इसलिए जरूरी है क्योंकि धरती के परमाणु युद्ध के मुहाने पर खड़े होने से भारतवासियों की जान पर गाज का खतरा बना हुआ है।
एनटार्कटिका
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एनटार्कटिका का आता है। आपको बता दें, साल 1961 में दुनिया के 12 देशों ने एनटार्कटिका को वैज्ञानिक रिसर्च की जगह माना के काम करना शुरु किया था वहीं जिस वजह से यहां पर किसी भी तरह की सैन्य गतिविधी नहीं होती है। इस संधी के तहत अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, चिली, फ्रांस, जापान, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, साउथ अफ्रीका, सोवियत संघ, यूनाइटेड किंगडम, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका और बाद में चीन, ब्राजील, जर्मनी, उत्तर कोरिया और पोलैंड ने भी इसपर हस्ताक्षर किए थे। वहीं दुनिया का कोई भी देश इस जगह पर हमला नहीं कर सकता।
कोलोराडो
साल 1966 में रूसी न्यूक्लियर हमले, बैलिस्टिक मिसाइल, और लॉन्ग रेंज सोवियत बॉम्बर्स से बचने के लिए अमेरिका के कोलोराडो (Colorado, USA) में Cheyenne पहाड़ पर एक विशाल बंकर का निर्माण करवाया गया था। यहां अब नॉर्थ अमेरिकन एरोस्पेस डिफेंस कमांड और यूनाइटे स्टेट्स नॉर्दर्न कमांड हेडक्वार्टर है जिससे पूरी दुनिया पर नज़र रखना बहुत ही आसान है वहीं ये जगह परमाणु हमलों से दूर एवं सुरक्षित भी है।
आइसलैंड
आइसलैंड (Iceland) पहाड़ों और बर्फ के बीच छिपने की सबसे सही जगह है और इस देश की सरकार न्यूट्रल है और जनसंख्या भी काफी कम है। वहीं साथ ही इस देश ने खुद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से भी दूर रखा हुआ है।
गुआम आइलैंड
प्रशांत महासागर का गुआम आइलैंड (Guam), युनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका का एक क्षेत्र है जो स्वशासी इलाका है वहीं यह 1.6 लाख की आबादी वाला यह छोटा सा देश अपनी 1300 लोगों की छोटी सी आर्मी रखता है जिसमें 280 लोग ही फुल टाइम काम कर सकते हैं। साथ ही इस देश पर कोई देश कभी हमला नहीं कर सकता है, इसी लिए ये भी काफी सुरक्षित जगह बताई जाती है।

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।