राष्ट्रीयलालू की चुनावी ‘ब्रांड वैल्यू’ शून्य : सुशील मोदी

लालू की चुनावी ‘ब्रांड वैल्यू’ शून्य : सुशील मोदी

[object Promise]

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद को चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में जमानत मिलने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार की राजनीति में लालू प्रसाद की ब्रांड वैल्यू जीरो हो चुकी है। मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भ्रष्टाचार के गंभीर मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद को उनकी पार्टी ऐसे प्रचारित करती है, जैसे वे स्वाधीनता संग्राम में जेल गए हों।

उन्होंने एक बयान जारी कर कहा, “वे यह भी भ्रम फैलाते हैं कि यदि लालू प्रसाद चुनाव के समय जेल से बाहर होते, तो ईवीएम से जिन्न निकलता और पार्टी अच्छा प्रदर्शन करती। वे भूल गए कि 2010 के विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद जेल से बाहर थे और उनकी पार्टी मात्र 22 सीटों पर सिमट गई थी।”

उन्होंने राजद द्वारा प्रसन्नता जताने पर तंज कसते हुए कहा, “सजा की आधी अवधि जेल में गुजारने कारण उन्हें एक मामले में जमानत मिली है। अन्य मामलों में सजा की आधी अवधि भी नहीं काटी, इसलिए वे बाहर नहीं आ सकेंगे। उन्हें जमानत मिलने पर राजद ऐसे जश्न मना रहा है, जैसे वे बाइज्जत बरी कर दिये गए हों।”

उन्होंने कहा कि राजद न्यायपालिका का सम्मान तभी करता है, जब फैसला उसके पक्ष में होता है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories