राष्ट्रीयCM योगी ने अलीगढ़ हादसे पर जताया दुख

CM योगी ने अलीगढ़ हादसे पर जताया दुख

[object Promise]

अलीगढ़ । उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना टप्पल इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर कानपुर से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस बेकाबू होकर पलट गई। दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई। जबकि पांच यात्री हुए घायल हो गए हैं। इस सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री योगी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज के पीआरओ ने बताया कि अलीगढ़ जिले के थाना टप्पल इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर कानपुर से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस टायर फटने से बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में करीब 5 लोग घायल हो गए हैं। बस कानपुर से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। बस में करीब 3 दर्जन लोग सवार थे। घायलों को जेवर के कैलाश हस्पिटल, सीएचसी टप्पल समेत विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया है। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद अलीगढ़ के टप्पल में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories