राष्ट्रीयआगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे : हादसा, बस और कार की टक्कर में दो की...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे : हादसा, बस और कार की टक्कर में दो की मौत, सात लोग घायल

[object Promise]
कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के 187 किलोमीटर प्वाइंट पर लोहामढ़ के पास भोर पहर सवा तीन बजे हादसा हुआ है टायर फटने से चालक ने बस को किनारे खड़ा कर दिया था और यात्री नीचे उतरकर टहल रहे थे।

कन्नौज राजधानी लखनऊ को पयर्टन राजधानी आगरा से जोड़ने वाले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली से लखनऊ जा रही स्लीपर बस का कन्नौज में टायर फट गया। तड़के करीब तीन-चार बजे बस को रोका गया। सवारियां बस से नीचे उतरकर टहलने लगीं। इसी बीच तेज रफ्तार कार सवारियों को टक्कर मारते हुए बस से जा टकराई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सात लोग घायल हो गए। यूपीडा कर्मियों और पुलिस ने घायलों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तड़के तीन-चार बजे तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के लोहामढ़ के पास 187 किलोमीटर प्वाइंट पर टायर फटने के कारण स्लीपर बस खड़ी थी। कुछ सवारियां बस उतरकर एक्सप्रेस वे पर खड़ीं हो गईं। इसी समय तेज रफ्तार कार सवारियों को टक्कर मारते हुए बस से जा टकराई।

हादसे में बिहार के मुजफ्फरपुर के महदाया निवासी 23 वर्षीय राकेश कुमार ठाकुर व असम के सिलीगुड़ी जैगांव निवासी 30 वर्षीय समीना की मौत हो गई। जबकि सात घायल हो गए। यूपीडा कर्मियों व पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इसके साथ ही बस व कार को एक्सप्रेस वे से हटवाकर कोतवाली पहुंचाया।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories