राष्ट्रीयकुशीनगर में छह वर्षीय मासुम की मिले लाश के मामले में पोस्टमार्टम...

कुशीनगर में छह वर्षीय मासुम की मिले लाश के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई हत्या की पुष्टि

[object Promise]
कुशीनगर : रामकोला थाना क्षेत्र के भठही बुजुर्ग गांव के विशुनपुरा टोला निवासी शारदा चौहान के छह वर्षीय पुत्र की हत्या के मामले में जांच के लिए डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिंक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर तफ्तीश की। दूसरी ओर शाम तक जब बच्चे का शव नहीं आया तो परिजन गांववालों के साथ फिर से रामकोला थाने पहुंच गए और हंगामा किया। सूचना पर एसडीएम कप्तानगंज देशदीपक सिंह और सीओ खड्डा शिवस्वरूप ने लोगों को समझाया। पोस्टमार्टम से शव आने के बाद परिजन उसे लेकर घर गए और अंतिम संस्कार किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है।
शारदा चौहान के छह वर्षीय बेटे अनिकेत का शव बुधवार की शाम को गांव के बगल में स्थित गन्ने के खेत में मिला था। परिजनों और गांवालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए प्रधानपति सहित तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। वे हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देर रात तक रामकोला थाने में जमे रहे। कई बार सड़क भी जाम करने की कोशिश की थी। सीओ शिवस्वरूप ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया था और आरोपी प्रधानपति सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार को सुबह घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड व फारेंसिक टीम पहुंची तथा मामले की जांच शुरू की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने आरोपी प्रधानपति को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। एसओ केपी सिंह ने कहा कि पूछताछ के लिए प्रधानपति भगवंत राव को थाने बुलाया गया है। पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि गला दबाने से हुई है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories