राष्ट्रीयसात भारतीयों का आतंकियों ने किया लीबिया में अपहरण , कामगार कुशीनगर...

सात भारतीयों का आतंकियों ने किया लीबिया में अपहरण , कामगार कुशीनगर और देवरिया के शामिल हैं

[object Promise]
कुशीनगर : लीबिया में आर्गन वेल्डर पद पर काम करने वाले कुशीनगर और देवरिया के कामगार समेत सात भारतीयों का आतंकियों ने अपरहण कर लिया है। अपहृतों में देश के अन्य राज्यों के अलावा बिहार के भी कामगार शामिल हैं। इस मामले में महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र निवासी लल्लन प्रसाद ने दिल्ली के प्रसादपुर थाने में ऑनलाइन केस दर्ज कराकर विदेश मंत्रालय से अपने साढ़ू कुशीनगर निवासी मुन्ना चौहान समेत अन्य कामगारों की रिहाई के लिए सुरक्षित कदम उठाने की गुहार लगाई है। विदेश मंत्रालय के अलावा पीएम व गृह मंत्रालय के पोर्टल पर भी प्रार्थना पत्र भेजकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
मुल्क वापस लौटते समय एयरपोर्ट के पहले हुआ अपहरण
कोठीभार क्षेत्र के बैजनाथपुर निवासी लल्लन ने बताया कि कुशीनगर के ग्राम सभा गड़हिया बसंतपुर निवासी उनका साढ़ू मुन्ना चौहान विगत वर्ष बिहार, देवरिया व आंध्रप्रदेश के छह अन्य युवकों के साथ दिल्ली के एनडी इंटरप्राइजेज ट्रैवेल एजेंसी के माध्यम से एक साल के लिए आर्गन वेल्डर पद पर काम करने के लिए लीबिया गया था। मुन्ना सहित सातों लोगों का 13 सितंबर 2020 को वीजा समाप्त हो गया। इसी दिन अंतिम बार लल्लन और मुन्ना की बात हुई थी। मुन्ना ने बताया था कि 17 सितंबर को उन सातों लोगों की भारत वापसी के लिए फ्लाइट है। उसके बाद से लल्लन का मुन्ना से संपर्क टूट गया। मुन्ना के घर वापस नहीं आने पर लल्लन ने ट्रैवेल एजेंसी से कई बार फोन पर संपर्क किया। लेकिन एजेंसी वाले कुछ भी नहीं बता रहे थे। इसके बाद लल्लन ने 27 सितंबर को दिल्ली पहुंचकर जब ट्रैवल एजेंसी के मालिक से संपर्क किया तब पता चला कि मुन्ना सहित सातों लोगों का लीबिया में एयरपोर्ट पर आने से पहले ही अपराधियों द्वारा अपहरण कर लिया गया है।
रिहाई के लिए आतंकियों ने मांगी 20 हजार डॉलर की फिरौती
लल्लन ने बताया कि उनके साढू समेत अन्य कामगारों की रिहाई के लिए आतंकियों ने लीबिया के कंपनी मालिक से फिरौती में 20 हजार डॉलर की मांग की है। कंपनी मालिक ने फिरौती की रकम को देने के लिए स्वीकार भी कर लिया है। कंपनी मालिक ने आश्वासन दिया गया है कि सातों को 3 से 4 दिन के अंदर छुड़वाकर भारत भेजने का बंदोबस्त कर दिया जाएगा। लेकिन अभी तक मुन्ना व अन्य छह भारतीयों की रिहाई नहीं हुई है।
ट्यूनीशिया एंबेसी ने शुरू की बात
अपहरण के मामले में अभी तक जो बातें सामने आई है उसके मुताबिक लीबिया में कामकाज की देखभाल ट्यूनीशिया स्थित भारतीय दूतावास करता है। ट्यूनीशिया दूतावास ने इस मामले का संज्ञान लिया है। पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। लगातार लीबिया सरकार से इस मामले में बातचीत की बात सामने आ रही है।
इनका हुआ है अपहरण
कुशीनगर के कामगार मुन्ना चौहान के अलावा जिन छह अन्य कामगारों के लीबिया में अपहरण की बात सामने आ रही है उनमें महेन्द्र सिंह, वेंकटारों बचाला, शाह अजय, उमेदी रहीम भाई मुल्तानी, दान्या बोड्डू व जगारो बचाला है। यह एनडी इंटर प्राइजेज ट्रैवल एजेंसी एंड मैन पॉवर कंसल्टेंस हेमकुंट हाउस नई दिल्ली के माध्यम से एक साल के लिए लीबिया में आर्गन वेल्डर पद पर काम करने गए थे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories