राष्ट्रीयजिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार रायबरेली का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार रायबरेली का किया औचक निरीक्षण

[object Promise]

रीपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने आज जिला कारागार रायबरेली का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। जनपद अमेठी में जिला कारागार न होने के कारण तहसील तिलोई के थाना जायस, फुरसतगंज, मोहनगंज व शिवरतनगंज के अपराधियों को रायबरेली जेल भेजा जाता है जिसको लेकर आज डीएम व एसपी ने जिला कारागार रायबरेली का निरीक्षण किया। जिला कारागार रायबरेली में जनपद अमेठी के 170 अपराधी बंद हैं, जिनमें से 15 अपराधी दोष सिद्ध हैं व 155 अपराधी न्यायालय में विचाराधीन है। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला बैरक, कारागार चिकित्सालय व अन्य बन्दियों की बैरकों का निरीक्षण किया गया। चिकित्सालय में भर्ती बंदियों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली एवं उनके समुचित उपचार हेतु डॉक्टरों को निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने बैरकों में कैदियों के सामानों एवं बिस्तरों की सघन तलाशी ली गयी। डीएम ने बैरकों में नियमित रूप से साफ-सफाई कराने हेतु अधीक्षक को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जेल के अन्दर किसी भी तरह के प्रतिबन्धित सामाग्री को अन्दर कदापि न जाने दिया जाये। जिला कारागार में जिलाधिकारी ने जनपद अमेठी के कैदियों से बात-चीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली, बन्दियों द्वारा परिवार वालों से मुलाकात करने की समस्या बताई, जिस पर जिलाधिकारी ने कैदियों को अवगत कराया कि शासन के निर्देश पर कोविड-19 के दृष्टिगत मुलाकात बंद है इसके लिए उन्होंने फोन के माध्यम से बंदियों के घरवालों से बात कराने के निर्देश जेल अधीक्षक को दिए। जिलाधिकारी ने जिला कारागार में रसोई घर का भी निरीक्षण किया और साफ-सफाई से भोजन बनाये जाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिदिन समस्त बैरकों में बन्दियों की सघन तलाशी करायी जाये यदि किसी बन्दी के पास कोई आपत्तिजनक वस्तुयें बरामद हो तो तत्काल सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि बन्दियों के भोजन गुणवत्ता की भी समय पर जांच कराते रहे तथा शौचालय एवं नालियों आदि की समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories