राष्ट्रीयमुआवजे के तौर पर दिल्ली दंगा पीड़ितों को 21 करोड़ वितरित….

मुआवजे के तौर पर दिल्ली दंगा पीड़ितों को 21 करोड़ वितरित….

[object Promise]

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में भड़की हिंसा में 53 लोगों की मौत हो गई थी और संपत्तियों का भारी नुकसान हुआ था। जिसके बाद दिल्ली सरकार ने दंगा पीड़ितों के 1661 क्लेम का निपटारा किया है और 21 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि इन लोगों में वितरित की है। दंगा मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से दाखिल आरोपपत्र के अनुसार, सरकार ने अब तक 21,93,29,050 रुपये वितरित किए हैं। करीब 1661 पीड़ितों के क्लेम को निपटाया गया है, जबकि 185 क्लेम अभी भी लंबित हैं।

सीलमपुर के उप जिला मजिस्ट्रेट ने 7,69,81,637 रुपये के क्लेप का निपटारा किया है, वहीं यमुना विहार, करवाल नगर, शहादरा के उप जिला मजिस्ट्रेट ने क्रमश: 5,95,16,284 रुपये, 6,49,539 रुपये और 1,78,63,590 रुपये दंगा पीड़ितों को वितरित किए हैं। दंगों को देखते हुए, सरकार ने मौत की स्थिति में 10 लाख रुपये, स्थायी अपंगता के लिए 5 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को दो-दो लाख रुपये, हल्की चोट के लिए 20,000 रुपये और पशुहानि के लिए 5,000 रुपये देने की घोषणा की थी।

दिल्ली सरकार ने इसके अलावा आवासीय इमारत के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने पर पांच लाख रुपये, थोड़े नुकसान की स्थिति में 2.5 लाख रुपये और गैरबीमित वाणिज्यिक इकाईयों के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। ये जानकारी दिल्ली पुलिस की चार्जशीट से मिली। दिल्ली पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ यूएपीए, भारतीय दंड संहिता, आर्म्स एक्ट और सार्वजनिक संपत्ति क्षति रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories