[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » जनपद की 6589 कन्याओं को मिला कन्या सुमंगला योजना का लाभ
राष्ट्रीय

जनपद की 6589 कन्याओं को मिला कन्या सुमंगला योजना का लाभ

admin
Last updated: April 17, 2026 1:43 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

रीपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

बेटियों को सुमंगला योजना से बढ़ावा देने हेतु प्रदेश सरकार कटिबद्ध।

अमेठी। जनपद की कन्याओं को स्वास्थ्य व शिक्षा का प्रोत्साहन देने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। इस उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार बेटियों को मजबूत बनाने हेतु कन्या सुमंगला योजना चलाकर बालिकाओं को शिक्षा प्रदान कर मजबूत बना रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत जनपद के 6589 पात्र लाभार्थियों को 135.43 लाख की धनराशि उनके खाते में भेजी जा चुकी है। जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय पाल ने बताया कि योजना का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करना, समान लैंगिक अनुपात स्थापित करना, बाल विवाह की कुुप्रथा को रोकना, बालिकाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा को प्रोत्साहन देना, बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाने में सहायता प्रदान करना तथा बालिकाओं के प्रति सामाज में सकारात्मक सोच विकसित करना है। इस योजना के अन्तर्गत विभिन्न छः श्रेणी के लाभार्थियों को लाभ दिया जाता है, जिसमें नवजात बालिका जिसका जन्म 01 अप्रैल 2019 या उसके बाद हुआ हो को 2000, ऐसी बालिका जिसका 01 वर्ष तक पूर्ण टीकाकरण हो चुका हो को 1000, कक्षा प्रथम में बालिका के प्रवेश के बाद 2000, कक्षा 6 में बालिका के प्रवेश के बाद 2000, कक्षा 9 में बालिका के प्रवेश के बाद 3000 तथा अन्तिम श्रेणी में ऐसी बालिकाएं जिन्होंने कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करके स्नातक अथवा दो वर्षीय या अधिक अवधि के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लिया हो को 5 हजार रूपये की धनराशि से लाभार्थी को लाभान्वित कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्यासुमंगला योजना के अन्तर्गत 6589 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा चुका है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने पात्रता की शर्तों के बारे में बताया कि आवेदन करने के लिये आवेदनकर्ता का वोटर आई डी, आधार कार्ड, आवेदक की बैंक पासबुक की फोटोकाॅपी, पिता का अधार कार्ड/आई डी तथा शपथपत्र, पात्रता की श्रेणी के लिये आवश्यक होता है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिये लाभार्थी का परिवार उ0प्र0 का निवासी हो, उसके पास स्थानीय निवास प्रमाण-पत्र हो, लाभार्थी की परिवारिक वार्षिक आय अधिकतम 03 लाख हो तथा किसी परिवार की अधिकतम दो बच्चियों को योजना का लाभ मिल सकेगा तथा परिवार में अधिकतम दो ही बच्चें हों।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article नूतन और पुरातन शिक्षा का समागम है नई शिक्षा नीति : राजनाथ सिंह
Next Article कुशीनगर में अचानक बदला मौसम,बूंदाबांदी के साथ ठंड का हुआ असर

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?