राष्ट्रीयकुशीनगर : में कोरोना से जंग जीत चुकी डॉक्‍टर से दुरी रखते...

कुशीनगर : में कोरोना से जंग जीत चुकी डॉक्‍टर से दुरी रखते थे लोग,मानसिक अवसाद से गुजर रही महिला की खुदकुशी करना तो नहीं बना मौत का वज़ह ?

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : देवरिया के पिपरा दौला कदम पीएचसी पर तैनात महिला डॉक्टर सविता यादव (35) ने शुक्रवार की रात पडरौना के नौका टोला स्थित अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। वह दो महीने पहले कोरोना संक्रमित हुई थींं। ठीक होने के बाद ही अवसाद में चली गई थींं। उनके पति एमआर हैं और उनकी छह साल की एक बेटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नौका टोला निवासी अंकुर यादव की पत्नी डॉ सविता यादव देवरिया के देसही देवरिया ब्लॉक के पिपरा दौलाकदम पीएचसी पर तैनात थींं। दो महीने उन्हें कोरोना हुआ। वह 15 दिन तक मेडिकल कॉलेज में और इसके बाद घर पर आइसोलेशन में थी। ससुराल वालों के अनुसार अकेले पड़ने के कारण अवसाद में थीं। बीच में दो-तीन बार ड्यूटी पर भी गईं ले‍किन अवसाद से बाहर नहीं आ पा रही थींं। शुक्रवार की देर शाम को जब घर पर कोई नहीं था, उन्होंने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। करीब एक घंटे बाद लौटे परिवारीजनों को इसकी जानकारी हुई।
परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि आत्महत्या, उनका खुद का निर्णय है। इसके लिए उनके पति व परिवार को परेशान न किया जाए।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories