राष्ट्रीयचंपत राय ने कहा- राम मंदिर का फाउंडेशन काम अक्टूबर के मध्य...

चंपत राय ने कहा- राम मंदिर का फाउंडेशन काम अक्टूबर के मध्य से शुरू होगा

[object Promise]

अयोध्या। श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने कहा कि मंदिर निर्माण नींव की खुदाई से पहले एक मीटर के व्यास में 100 फीट गहरा एक नींव का खंभा डाला जाएगा, जिसका केवल पाइलिंग टेस्ट होगा। इसकी रिपोर्ट आने में समय लगेगा। नींव के मुख्य काम की शुरुआत अक्टूबर मध्य से हो पाएगी। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र और ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने मंगलवार को परिसर में 3 घंटे तक लार्सन एंड टूब्रो कंपनी के इंजीनियरों के साथ बैठक की। इसके बाद चंपत राय ने पत्रकारों बताया कि अभी टेस्टिंग के तौर पर सिर्फ एक 100 फीट की पाइलिंग होगी, इसके लिए एक मशीन भी लाई गई है। पाइलिंग कितनी मजबूत होगी, उसकी रिपोर्ट आने में एक माह लगेगा। इसके बाद नींव की खुदाई का काम शुरू होगा।

उन्होंने कहा कि 1200 खंभों के लिए भी नींव खोदी जाएगी। इसमें समय लगेगा। मुख्य काम की शुरुआत अक्टूबर मध्य से हो पाएगी। पूरे परिसर में 1200 जगहों पर पाइलिंग होनी है। पाइलिंग मशीनों से खंभों को खड़ा करने के लिए खुदाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि नींव की आयु मंदिर के पत्थर से ज्यादा हो इसके लिए आईआईटी चेन्नई टेस्टिंग का काम कर रहा है। कितनी गिट्टी, कितनी सीमेंट लगेगा उसपर होमवर्क हो रहा है।

चंपत राय ने बताया कि 1200 खंभों को 100 मीटर गहराई में लगाना है। इस काम की शुरुआत अक्टूबर के मध्य से ही हो पाएगा। यह तकनीकी काम है और इसमें समय लगेगा। एक-दो दिन इधर-उधर हो सकता है। सभी लोग चाहते हैं कि मंदिर की नींव की आयु पत्थरों ज्यादा हो। आईआईटी चेन्नई में इस पर भी रिसर्च हो रहा है कि राम मंदिर निर्माण में कौन से सीमेंट, पत्थर, गिट्टी और किस नदी के मौरंग का इस्तेमाल किया जाएगा।

चंपत राय ने बताया कि लार्सन एंड टूब्रो कंपनी के इंजीनियर्स के चर्चा की गई है कि कैसे राम घाट से एक बार में पत्थरों की शिफ्टिंग हो। साथ ही परिसर की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा हुई है। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर का नृपेंद्र मिश्र ने भी मंगलवार को निरीक्षण किया।

इससे पहले, अधिगृहीत परिसर की सुरक्षा के लिए गठित स्थायी सुरक्षा समिति की बैठक हुई। एडीजी सुरक्षा बीके सिंह ने कहा कि सुरक्षा संबंधी निर्णय लेने से पहले स्थालीय निरीक्षण करना आवश्यक होता है, ताकि बेहतर सुरक्षा खाका बनाया जा सके। सभी सदस्यों ने परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा के क्या-क्या प्रबंध हो सकते हैं, इस पर अपनी-अपनी राय दी।

परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सार्वजनिक नहीं की जा सकती, लेकिन आने वाले दिनों में सुरक्षा के प्रबंध पहले से भी अधिक चाकचौबंद होंगे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories