राष्ट्रीयशिवपाल ने किया योगी सरकार पर वार, कहा- सरकार से न करे...

शिवपाल ने किया योगी सरकार पर वार, कहा- सरकार से न करे कोई उम्मीद….

शिवपाल ने किया योगी सरकार पर वार, कहा- सरकार से न करे कोई उम्मीद….

इटावा । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने सोमवार को कहा कि सरकार से कोई उम्मीद न रखें, खुद अपनी सुरक्षा करें। शिवपाल अपने विधानसभा क्षेत्र में सराफा व्यवसायी कोरोना संक्रमित संजय कुमार पुरवार की मौत पर उनके परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों ने जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया है। कोरोना से बचाव के उपायों को ताक पर रख दिया है। इस महामारी और सरकार की उपेक्षा से देश में दिनोंदिन हालात भयावह होते जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब देश में 100-500 कोरोना के केस थे, तब तो पूरा देश लॉकडाउन में था। अब रोज 90 हजार लोग कोरोना के शिकार हो रहे, तब सरकार हाथ पर हाथ रखे बैठी है। अन्य रोगों की ओर न तो सरकार का ध्यान जा रहा और न ही समुचित इलाज हो रहा है। सरकार को कह देना चाहिए कि ‘अपनी रक्षा स्वयं करें।’

उन्होंने व्यवसायी के पिता और अपने वरिष्ठ साथी यतींद्र कुमार पुरवार और संजय के पुत्र सुमंत और शोभित को ढांढस बंधाया। कोरोना से ग्रस्त संजय का दो सितंबर को निधन हो गया था।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories