राष्ट्रीयप्रधानमंत्री को बताएंगे मप्र के स्ट्रीट वेंडर्स अपनी आत्मनिर्भरता की दास्तां

प्रधानमंत्री को बताएंगे मप्र के स्ट्रीट वेंडर्स अपनी आत्मनिर्भरता की दास्तां

प्रधानमंत्री को बताएंगे मप्र के स्ट्रीट वेंडर्स अपनी आत्मनिर्भरता की दास्तां

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी आगामी नौ सितंबर को वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से स्ट्रीट वेंडर्स से स्व-निधि येाजना पर संवाद करने वाले हैं। इस दौरान मध्य प्रदेश् के स्ट्रीट वेंडर्स अपनी आत्मनिर्भरता की दास्तां प्रधानमंत्री मोदी से साझा करेंगे। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश में कोविड-19 की मुश्किल घड़ी में प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना में एक लाख 15 हजार छोटे-छोटे व्यापारियों को व्यवसाय उन्नयन के लिए ऋण दिया गया। इन्हें कुल 115 करोड़ रूपए की राशि मंजूर की गई। इस योजना के तहत सिर्फ तीन हफ्ते में 8 लाख 78 हजार पंजीयन किए गए। मध्यप्रदेश देश में योजना के क्रियान्वयन में अव्वल है।
मध्यप्रदेश के पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राही, कोरोना काल में कैसे हताशा से बचकर फिर से सफ ल व्यवसायी के रूप में घर-गृहस्थी चलाने में सक्षम हुए, इसकी दास्तां प्रधानमंत्री मोदी को सुनाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी स्ट्रीट वेंडर्स का कार्य स्थल भी देखेंगे।
उल्लेखनीय है कि एक जून से शुरू हुए पीएम स्वनिधि योजना में मध्यप्रदेश में चार लाख पथ विक्रेताओं को परिचय पत्र और वेंडर प्रमाण पत्र भी जारी किए गए हैं। कुल दो लाख 40 हजार पात्र हितग्राहियों के आवेदन पोर्टल पर बैंकों के समक्ष प्रस्तुत किए जा चुके हैं। अब तक एक लाख 15 हजार हितग्राहियों को मंजूरी मिल चुकी है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories