राष्ट्रीयPUBG पर प्रतिबंध के बाद इंडियन एफएयू: जी गेम का टीज़र जारी;...

PUBG पर प्रतिबंध के बाद इंडियन एफएयू: जी गेम का टीज़र जारी; जल्द किया जाएगा लॉन्च

PUBG पर प्रतिबंध के बाद इंडियन एफएयू: जी गेम का टीज़र जारी; जल्द किया जाएगा लॉन्च

नई दिल्ली। PUBG गेम पर प्रतिबंध लगने के बाद अब भारतीय गेमिंग ऐप FAU:G का टीजर जारी हो गया है। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्वीट कर इस गेम की जानकारी साझा की है। आपको बता दें कि भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर दो दिन पहले पबजी समेत 118 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाया था, हालांकि इसका कंप्यूटर वर्जन अब भी एक्टिव है।

FAU:G गेम को इस कंपनी ने किया तैयार

FAU:G गेम को बंगलूरू की कंपनी nCORE गेम्स ने तैयार किया है। इस गेम के बार में फिहलाल कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यह गेम पबजी की तरह मल्टीप्लेयर होगा। साथ ही इस गेम को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर उतारा जा सकता है।

PUBG से पहले इन चीनी मोबाइल ऐप पर लगा बैन

पबजी गेम से पहले भारत सरकार ने Tiktok समेत 106 चीनी मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाया था। सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 ए के तहत टिक-टॉक समेत 59 ऐप पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया था, क्योंकि ये ऐप भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा थे।

भारत ने चीन पर तीन बार की डिजिटल स्ट्राइक

भारत अब तक चीन पर 3 बार डिजिटल स्ट्राइक कर चुका है। केंद्र सरकार ने सबसे पहले जून में टिकटॉक समेत 59 चीनी मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बाद 47 अन्य चीनी ऐप को ब्लॉक किया गया। वहीं, अब सरकार ने पबजी समेत 118 चीनी मोबाइल ऐप को बैन कर दिया है। कुल मिलाकर कहें तो भारत में अब तक 224 चीनी मोबाइल बैन हो चुके हैं।

इस धारा के तहत लगा चीनी ऐप पर बैन

प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 ए के तहत टिक-टॉक समेत 59 ऐप पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया था, क्योंकि ये ऐप भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा थे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories