राष्ट्रीयरिया के फ्लैट पर रेड, सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स...

रिया के फ्लैट पर रेड, सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स पर हुआ ये खुलासा

रिया के फ्लैट पर रेड, सुशांत सिंह राजपूत केस में  ड्रग्स पर हुआ ये खुलासा

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत केस में शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती पर कार्रवाई हुई। मामले में ड्रग्स के एंगल पर जाँच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने आ सुबह रिया चक्रवर्ती के फ्लैट पर पहुँच कर छापामारी की। बताया जा रहा है कि एनसीबी की टीम ने रिया और शौविक के ड्रग्स कनेक्शन का पता लगाने के लिए ये रेड की है। इसके पहले रिया और शोविक की व्हाट्स एप चैट एनसीबी के सामने आई थी, जिसमे दोनों ड्रग्स पर बात कर रहे थे।

रिया चक्रवर्ती के घर NCB की टीम की रेड
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की लगातार हो रही पूछताछ के बीच इसी केस में ड्रग्स का एंगल खंगाल रही नारकोटिक्स विभाग की टीम ने आज सुबह बड़ा एक्शन लिया। रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती के ड्रग्स सप्लायर के साथ संबंध का खुलासा होने के बाद एनसीबी की 2 टीमें सुबह 6:30 बजे रिया के घर पहुंची।

सैम्युअल मिरांडा के घर पर भी छापामारी
NCB की टीम ने रिया के घर पर छापा मारा, तो वहीं सैम्युअल मिरांडा के घर पर भी छापामारी की गयी। बताया जा रहा है कि रिया के घर पर पहुंची टीम ने तमाम इलेक्ट्रॉनिक गजेट्स की तलाशी ली है। फर्नीचर-अलमारी खंगाले गए। घर के कोने -कोने से जाँच हो रही है।

ड्रग्स कनेक्शन पर खुलासे के बाद कार्रवाई
बता दें कि दो दिन पहले ही NCB की टीम ने एक ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार किया था। सुशांत के हाउस मैनेजर रहे सैमुअल मिरांडा को ये ड्रग्स सप्लाई करने का काम करता था। NCB की टीम ने इस मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमें तीन बड़े ड्रग पैडलर हैं। कहा जा रह है कि मिरांडा इन ड्रग्स को रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक के पास भेजते थे। इनके बीच की कुछ चैट्स वायरल हुई है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories