राष्ट्रीयएस्प्लेनेड कोर्ट ने 9 सितंबर तक NCB की हिरासत में भेजा जैद...

एस्प्लेनेड कोर्ट ने 9 सितंबर तक NCB की हिरासत में भेजा जैद विलात्रा को

मुंबई, एजेंसियां। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने जैद विलात्रा को एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसको 9 सितंबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया है। उसके वकील तारक सैय्यद ने कोर्ट के समक्ष एक अर्जी दाखिल करके कहा है कि जैद ने एनसीबी को जो भी बयान दिया है, वह सही या स्वैच्छिक नहीं है। गौरतलब है कि एनसीबी ने बुधवार को दो लोगों जैद विलात्रा और अब्दुल बासित परिहार को गिरफ्तार था। परिहार का संबंध सैमुअल मिरांडा से बताया जा रहा है। सैमुअल मिरांडा पर मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती के कहने पर ड्रग्स खरीदने का आरोप है।

एस्प्लेनेड कोर्ट ने 9 सितंबर तक NCB की हिरासत में भेजा जैद विलात्रा को
एस्प्लेनेड कोर्ट ने जैद विलात्रा को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की हिरासत में भेज दिया है।

सुशांत की मौत के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) की टीम आज मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से लगातार तीसरे दिन पूछताछ कर रही है। इसके अलावा सुशांत के कुक नीरज और केशव भी पूछताछ हो रही है। सुशांत की डॉक्टर सुसान वाकर भी पूछताछ के लिए डीआरडीओ के गेस्ट पहुंची हैं। सीबीआइ की टीम यहीं ठहरी है। आज मामले में सीबीआइ जांच का 14वां दिन है। बुधवार को रिया के पिता से 10 घंटे तक पूछताछ हुई। इस दौरान सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा, उनके कुक नीरज सिंह, स्टाफ केशव और बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी से भी पूछताछ हुई।

सीबीआइ रिया से अब तक करीब 35 घंटे पूछताछ कर चुकी है

बता दें कि बुधवार को रिया की मां संध्या और भाई शौविक से पूछताछ नहीं हुई। मंगलवार को रिया के माता-पिता और भाई तीनों से पूछताछ हुई थी। इसके अलावा रिया से सोमवार के बाद से पूछताछ नहीं हुई है। वह अब तक चार बार सीबीआइ के सामने पेश हुई है। सीबीआइ रिया से अब तक करीब 35 घंटे पूछताछ कर चुकी है।

ईडी ने  माथुर को पूछताछ के लिए बुलाया

वहीं, सुशांत की मौत के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुशांत के दोस्त और एक फर्म में उनके पार्टनर वरुण माथुर को पूछताछ के लिए बुलाया है। वह ईडी के दफ्तर पहुंच गया है। वरुण से मामले में कल भी पूछताछ हुई थी। ईडी ने गोवा के होटल व्यवसायी से पूछताछ कर चुकी है। वह गोवा स्थित होटल टैमरिंड एवं कैफे कोटिंगा का मालिक है। रिया की उसके साथ 2017 की एक चैट ईडी को प्राप्त हुई है।

मामले में मुंबई पुलिस को निशाना बनाया गया- अनिल देशमुख

महाराष्‍ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि सुशांत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस को निशाना बनाया गया है।  महाराष्ट्र पुलिस और मुंबई पुलिस की बड़ी प्रतिष्ठा है। मुंबई पुलिस की तुलना स्‍कॉटलैंड यार्ड पुलिस से होती है। लेकिन पुलिस की छवि को धूमिल किया है। देशमुख ने कहा कि रिटायर्ड आइपीएस अध‍िकारी ने इसको लेकर जो जनहित याच‍िका दाख‍िल की है, मैं उसका स्‍वागत करता हूं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories