राष्ट्रीयAAP ने कराया जातिगत सर्वे, जारी की रिपोर्ट, योगी सरकार को लेकर...

AAP ने कराया जातिगत सर्वे, जारी की रिपोर्ट, योगी सरकार को लेकर लोगों क्या रही राय ?

AAP ने कराया जातिगत सर्वे, जारी की रिपोर्ट, योगी सरकार को लेकर लोगों क्या रही राय ?

लखनऊ. आम आदमी पार्टी (AAP) के यूपी प्रभारी संजय सिंह (Sanjay Singh) ने जातिगत सर्वे (Caste Based Survey) के नतीजे जारी कर दिये हैं. पार्टी ने बताया कि 68 हजार लोगों को फोन करके ये सर्वे किया गया था. सर्वे के नतीजों में यह दावा किया गया है कि 63 फीसदी लोगों ने यह माना है कि योगी सरकार (Yogi Government) जातिवादी है, जबकि 28 फीसदी लोग ऐसा नहीं मानते हैं. 9 फीसदी लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी कोई राय जाहिर नहीं की है.

बता दें कि सर्वे में यह सवाल पूछा गया था कि क्या योगी सरकार में सिर्फ ठाकुर समाज के लोगों के काम हो रहे हैं? हां या न में जवाब देना था. आम आदमी पार्टी के अनुसार, 63 फीसदी ने ‘हां’ में जबकि सिर्फ 28 फीसदी लोगों ने ‘न’ में जवाब दिया है. ये ध्यान देने वाली बात है कि सर्वे में यह नहीं पूछा गया था कि योगी सरकार जातिवादी है या नहीं, बल्कि सवाल ये था कि क्या योगी सरकार में ठाकुर समाज के लोगों के ही काम हो रहे हैं?

आम आदमी पार्टी के दिल्ली के तिमारपुर से विधायक दिलीप पांडेय ने बताया कि सर्वे अब बन्द किया जा चुका है, क्योंकि यूपी पुलिस ने एजेंसी के लोगों की धर पकड़ शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि यूपी के लगभग हर हिस्से में लोगों को फोन किये गये हैं, जिससे कोई भी क्षेत्र छूटे नहीं. उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने इसे रोका न होता तो वे इसे और भी बड़े स्केल पर करना चाह रहे थे.

दिलीप पांडेय से जब यह पूछा गया कि सर्वे के दौरान लोगों को क्यों नहीं बताया जा रहा था कि यह आम आदमी पार्टी का सर्वे है? उन्होंने कहा कि इससे सर्वे की सुचिता प्रभावित हो जाती. लोग पक्षपाती हो जाते और सही जवाब नहीं निकल पाता. उन्होंने दावा किया है कि सर्वे में जिन भी नंबरों से जवाब दिया गया है, उसे गोपनीय रखा जायेगा. जाहिर है इस सर्वे को आधार बनाकर आम आदमी पार्टी यूपी में अब जमकर राजनीति करेगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि सत्ताधारी भाजपा इस सर्वे का जवाब किस रूप में देती है. इस मामले में लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में आईटी एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. इसी क्रम में यूपी पुलिस ने जयपुर में भी छापेमारी की है.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories