राष्ट्रीयवरिष्ठ डॉक्टर दंपती और जेआर समेत 253 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से...

वरिष्ठ डॉक्टर दंपती और जेआर समेत 253 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से आंकड़ा पहुंचा 14694

कानपुर जिले में कोरोना संक्रमितों की मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। रोजाना औसतन छह-सात संक्रमित इलाज के दौरान दम तोड़ रहे हैं। हालांकि राहत भरी खबर यह है कि रिकवरी रेट में तेजी से सुधार हुआ है। रविवार को स्वस्थ होने वालों की संख्या 11 हजार पार हो गई, जिससे रिकवरी रेट 75.35 फीसद पर पहुंच गया है। उधर, कोरोना से सात मरीजों ने दम तोड़ दिया। रविवार को 253 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कोविड हॉस्पिटलों से 61 संक्रमित स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए, जबकि 201 का होम आइसोलशन पूरा हुआ। जिले में कोरोना संक्रमित 14694 हो गए हैं, उसमें से 432 की मौत हो चुकी है, जबकि 11073 स्वस्थ हो चुके हैं। अब एक्टिव केस 3189 हो गए हैं।

वरिष्ठ डॉक्टर दंपती और जेआर समेत 253 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से आंकड़ा पहुंचा 14694
Kanpur Coronavirus News Update कानपुर नगर में कोरोना संक्रमित 11073 मरीजों के स्वस्थ्य होने से रिकवरी रेट 75.80 फीसद हो गया है।

सीएमओ डॉ. अनिल मिश्रा के मुताबिक कोरोना से तीन महिलाएं एवं चार पुरुषों की रविवार को मौत हुई है। इसमें ओम पुरवा की 60 वर्षीय, आवास विकास की 55 वर्षीय व आनंद विहार की 51 वर्षीय महिला हैं, जो रेस्पिरेट्री फेल्योर, मोटापा, हाइपरटेंशन, मधुमेह व निमोनिया से पीडि़त थीं। वहीं, बर्रा के 74 वर्षीय व 68 वर्षीय और जूही लाल कॉलोनी के 66 वर्षीय व 47 वर्षीय पुरुष, जो मधुमेह, हाइपरटेंशन, दोनों तरफ निमोनिया, एक्यूट रेस्पिरेट्री डिस्ट्रेस सिंड्रोम व हाइपोक्सिया से पीडि़त थे। इनमें से हैलट व कांशीराम चिकित्सालय में दो-दो मरीज, उर्सला, लाइफट्रॉन हॉस्पिटल व डिवाइन हॉस्पिटल में एक-एक मरीज की मौत इलाज के दौरान हो गई।

262 बने कोरोना विजेता

शहर के विभिन्न कोविड हॉस्पिटलों से रविवार को 61 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए। वहीं, 201 होम आइसोलेशन पूरा कर स्वस्थ हुए हैं। इस तरह रविवार को 262 संक्रमित कोरोना विजेता बने हैं। इसमें रामा मेडिकल कॉलेज से 24, कांशीराम चिकित्सालय से 21, हैलट अस्पताल से सात, नारायणा मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल व रीजेंसी हॉस्पिटल से तीन-तीन, सेवन एयर फोर्स हॉस्पिटल से दो व ईएसआइ हॉस्पिटल जाजमऊ से एक मरीज को डिस्चार्ज कर तालियां के बीच घर भेजा गया।

वरिष्ठ डॉक्टर दंपती समेत आठ जेआर पॉजिटिव

शहर के वरिष्ठ डॉक्टर दंपती कोरोना पॉजिटिव आए हैं। उसमें से पति मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ प्रोफसर हैं, जबकि उनकी पत्नी डफरिन अस्पताल की सीएमएस हैं। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज के छह जूनियर रेजीडेंट भी पॉजिटिव आए हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories