राष्ट्रीयनोएडा में 12 गिरफ्तार नियमों के उल्लंघन में, 1727 वाहनों का चालान,...

नोएडा में 12 गिरफ्तार नियमों के उल्लंघन में, 1727 वाहनों का चालान, 19 जब्त

नोएडा में 12 गिरफ्तार नियमों के उल्लंघन में, 1727 वाहनों का चालान, 19 जब्त

गौतमबुद्धनगर (उप्र)। गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में कोरोना संक्रमण का खतरा बरकरार है और जिले में करीब 2 महीने बाद फिर सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या हजार पार हुई है। इसके बावजूद जिले के निवासी नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़े जा रहे हैं। रविवार को नियमों के उल्लंघन पर 12 लोग गिरफ्तार किए गए, 1727 वाहनों का चालान कटा और 19 वाहन जब्त किए गए। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग मिलकर कोरोना वायरस के संबंध में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। पुलिस विभाग ने रविवार को 4254 वाहनों की चेकिंग की।

पुलिस विभाग के मुताबिक, जिले में रविवार को धारा 144 के उल्लंघन में 12 लोग गिरफ्तार किए गए। वहीं 1727 वाहनों का चालान किया गया और 19 वाहनों को जब्त भी किया गया। लोगों से जुर्माने के तौर पर 69,300 रुपये वसूले गए। पुलिस जिले में 200 चेकिंग पॉइंट पर 24 घंटे बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही है।

जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण के 107 नए मामले सामने आए। अब तक 6780 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है और 1009 मरीजों का जिले के अलग-अलग कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories