राष्ट्रीयरिया चक्रवर्ती ने फोटोग्राफर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, इससे पहले आया...

रिया चक्रवर्ती ने फोटोग्राफर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, इससे पहले आया था कोहनी शॉट का वीडियो…

रिया चक्रवर्ती ने फोटोग्राफर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, इससे पहले आया था कोहनी शॉट का वीडियो…

नई दिल्ली। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से लगातार पूछताछ की जा रही है। केस में रिया ईडी से लेकर सीबीआई तक के सवालों का जवाब भी दे रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को रिया से सीबीआई ने लंबे समय तक पूछताछ की। दरअसल, रिया इन दिनों मीडिया ट्रायल को लेकर भी काफी परेशान हैं, जिसका जिक्र वो हाल ही में दिए गए अपने मीडिया इंटरव्यू में कर चुकी हैं। इतना ही नहीं, अब एक्ट्रेस ने मुंबई सैंटाक्रूज थाने में फोटोग्राफर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

बताया जा रहा है कि एक्ट्र्रेस ने शुक्रवार को सीबीआई की पूछताछ में हिस्सा लेने के बाद फोटोग्राफर्स को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एक्ट्रेस सीबीआई ऑफिस से बाहर आने के बाद सीधे घर आने के बजाय पुलिस स्टेशन पहुंची थीं। समाचार एजेंसी एएनआई ने भी उनकी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो सैंटाक्रूज पुलिस स्टेशन में दिखाई दे रही हैं।

इसके बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि रिया ने फोटोग्राफर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। हालांकि, अभी तक रिया की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। साथ ही बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने पुलिस सिक्योरिटी की भी मांग की है। वहीं, पुलिस उनके सिक्योरिटी दे रही हैं। सीबीआई ऑफिस से घर आने पर भी पुलिस ने उन्हें घर तक छोड़ा था।

इससे पहले का रिया का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो कार में फोटोग्राफर्स पर गुस्सा कर रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक्ट्रेस कार में बैठी हैं और फोटोग्राफर्स पर गुस्सा होते हुए कोहनी मारते हुए देखा जा सकता है। रिया के साथ उनके भाई शौविक भी थे, जो सीबीआई ऑफिस में पूछताछ होने के बाद पुलिस स्टेशन पहुंचे थे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories