[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » रिया समेत इन 16 किरदारों के इर्दगिर्द घूम रही CBI जांच, जानें- कौन हैं ये
राष्ट्रीय

रिया समेत इन 16 किरदारों के इर्दगिर्द घूम रही CBI जांच, जानें- कौन हैं ये

admin
Last updated: April 17, 2026 1:49 pm
admin
Share
SHARE

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध परिस्थियों में हुई मौत की जांच मुंबई व बिहार पुलिस की खींचतान से निकलकर सीबीआई तक पहुंच चुकी है। बावजूद मौत की गुत्थी सुलझने की जगह और उलझती जा रही है। बॉलिवुड में भाई-भतीजावाद से लेकर शुरू हुई सुशांत के मौत की थ्यौरी, काला जादू और रुपयों के गबन को पार कर अब ड्रग्स रैकेट तक पहुंच चुकी है। हर बीतते दिन के साथ इस केस में नए नाम जुड़ते जा रहे हैं। फिलहाल इस केस में रिया समेत 16 मुख्य किरदार हैं, जिनके ईर्दगिर्द पूरी जांच घूम रही है। जानें- कौन हैं ये लोग और सुशांत केस में क्या है इनकी भूमिका।

रिया समेत इन 16 किरदारों के इर्दगिर्द घूम रही CBI जांच, जानें- कौन हैं ये
Sushant Singh Rajput Case हर बीतते दिन के साथ जांच में नए नाम जुड़ते जा रहे हैं। फिलहाल इस केस में 16 मुख्य किरदार हैं जो जांच का केंद्र बिन्दू बने हुए हैं। जानें- इनकी भूमिका।

1. रिया चक्रवर्ती – ‘मेरे डैड की मारूति’ फिल्म से बॉलिवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, सुशांत की गर्लफ्रैंड थीं। वह सुशांत के साथ उन्हीं के घर में रह रहीं थीं। 14 जून को सुशांत की मौत से कुछ दिन पहले ही 8 जून को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद रिया, सुशांत का घर छोड़ चली गईं थीं। रिया इस केस में मुख्य संदिग्ध हैं। उन पर सुशांत के 15 करोड़ रुपये हड़पने, मानसिक प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लग रहा है।

2. शौविक चक्रवर्ती – शौविक, एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का भाई है। वह सुशांत की दो कंपनियों Vividrage RhealityX Pvt Ltd. और Front India Foundation for World में डायरेक्टर भी है। Front India Foundation for World  में सुशांत और शौविक दोनों डायरेक्टर हैं। दावा है कि ये कंपनियां सुशांत के रुपयों से बनी हैं। इनके जरिये सुशांत के रुपयों की हेराफेरी की गई।

3. इंद्रजीत चक्रवर्ती – एक्ट्रेस रिया के पिता व पूर्व सैन्य अधिकारी हैं। बताया जाता है कि जब सुशांत की तबियत खराब हुई तो इंद्रजीत चक्रवर्ती ही उसकी दवा लाया करते थे। सुशांत के 15 करोड़ रुपये की हेराफेरी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें भी समन भेजा है।

रिया समेत इन 16 किरदारों के इर्दगिर्द घूम रही CBI जांच, जानें- कौन हैं ये

ने पहले सुशांत के कमरे की चाबी बनाने का प्रयास किया, लेकिन उसमें समय लग रहा था। लिहाजा, घर में मौजूद एक शख्स ने उससे लॉक तोड़ने को कहा। दो-तीन मिनट में उसने ताला तोड़ दिया, लेकिन उसे दरवाजा खोलने से रोक दिया गया।

5. सैमुअल मिरांडा – मिरांडा, सुशांत का पूर्व हाउस कीपिंग मैनेजर है। रिया ने ही मई 2019 में उसे सुशांत का हाउस कीपिंग मैनेजर नियुक्त किया था। वह घर का पूरा खर्च संभालता था। सुशांत के पिता द्वारा बिहार में दर्ज कराई गई एफआईआर में सैमुअल भी आरोपी है। उस पर सुशांत के पैसों की हेराफेरी करने का आरोप है। सुशांत की मौत के बाद वह रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था। सुशांत के परिवार का मानना है कि मिरांडा के जरिये ही रिया ने पूरी साजिश रची है। फरवरी 2020 में सुशांत के बहनोई व हरियाणा पुलिस के डीआईजी ओपी सिंह ने बांद्रा पुलिस के तत्कालीन डीसीपी परमजीत दहिया को व्हाट्सऐप मैसेज कर सैमुअल के खिलाफ जांच करने का व्यक्तिगत अनुरोध किया था।

6. जया साहा – जया साहा का नाम रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स चैट में सामने आया है। जया, रिया की टैलेंट मैनेजर है। 25 नवंबर 2019 को रिया ने जया को भेजे एक मैसेज में लिखा था, ‘चाय, कॉफी या पानी में सिर्फ 4 बूंद डालकर उसे (सुशांत को) पीने को दे दो। इसके बाद 30-40 मिनट में इसका असर दिखने लगेगा।’ रिया ने सुशांत की मौत वाले दिन जया से दो बार और अगले दिन 15 जून पांच बार फोन पर बात की।

 

7. महेश शेट्टी – सुशांत का खास दोस्त। सुशांत ने घटना से पहले 13 जून की देर रात करीब 1:00 बजे महेश को फोन किया था। महेश फोन रिसीव नहीं कर पाए थे। महेश ने अगले दिन, 14 जून को दोपहर लगभग 12 बजे सुशांत को फोन किया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। महेश, सुशांत और रिया चक्रवर्ती के कॉमन फ्रैंड हैं। जांच एजेंसियां महेश से पूछताछ कर सुशांत और रिया के रिश्तों की जानकारी जुटा रही हैं।

8. सुरजीत सिंह राठौड़ – करणी सेना का सदस्य है। इसी ने 15 जून को कूपर अस्पताल में रिया चक्रवर्ती को सुशांत का शव दिखाया था। तब रिया ने सुशांत के शव पर हाथ रखकर बोला था ‘सॉरी बाबू’। सुरजीत ने सुशांत की मौत के पीछे दुबई से तार जुड़े होने का दावा किया है। इसके लिए उन्होंने सुशांत के एक दोस्त संदीप सिंह पर संदेह जताया है।

9. संदीप सिंह – संदीप खुद को सुशांत का करीबी दोस्त बताता है। सुरजीत के अलावा भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी इस केस में संदीप की भूमिका पर संदेह जताया है। मूलरूप से मुजफ्फरपुर बिहार का रहने वाला संदीप, पढ़ाई के दिनों में मुंबई के मरीन ड्राइव पर आइसक्रीम बेचता था। पढ़ाई के बाद संदीप ने मुंबई के रेडियो स्टेशन में काम शुरू किया। यहां उसकी पहचान फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली से हुई और उन्होंने संदीप को अपनी कंपनी का सीईओ बना दिया। 2015 में संदीप खुद प्रोड्यूसर बन गया। वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान संदीप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बॉयोपिक बनाई, जिसमें विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिका में थे। संदीप ने सितंबर 2019 के बाद सुशांत से कभी बात नहीं की, लेकिन उनकी मौत के बाद अचानक उसका नाम और तस्वीरें हर जगह आने लगी।

10. गौरव आर्या – सुशांत की मौत के बाद रिया के ड्रग्स चैट में गौरव आर्या का भी नाम सामने आया है। संदेह है कि वो रिया को ड्रग्स सप्लाई करता था। पुरानी दिल्ली निवासी गौरव के पास गोवा के अंजुना और वागाटोर में अपने रिजॉर्ट व कैफे हैं। गौरव ने अपने करियर की शुरूआत एडवरटाइजिंग कंपनी से की थी। गौरव का बॉलिवुड कनेक्शन भी है। चर्चा है कि एक वीजे से भी उनके रिश्ते रहे हैं। गौरव के वकील मनु शर्मा के मुताबिक इस केस या ड्रग्स से उनका कोई लेना-देना नहीं है। गौरव की मुलाकात वर्ष 2017 में रिया चक्रवर्ती से हुई थी।

सुशांत के अकाउंटेंट

1. रजत मेवाती – सुशांत का पुराना अकाउंटेंट, जिसे रिया के आने के बाद नौकरी से निकाला गया था। रजत ने आरोप लगाया है कि रिया और श्रुति मोदी के आने के बाद पारदर्शिता खत्म हो गई थी। सुशांत के कुछ और पुराने नौकरों को रिया के आने के बाद काम से निकाला गया था।

2. संदीप श्रीधर – सुशांत के मौजूदा चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) संदीप श्रीधर ने जांच एजेंसियों को बताया कि अभिनेता के खाते में इतनी रकम ही नहीं थी कि 15 करोड़ रुपये निकाले जा सकें। श्रीधर के मुताबिक सुशांत के खाते से रिया के अकाउंट में सीधे कोई पैसा ट्रांसफर नहीं हुआ है।

घटना वाले दिन घर में मौजूद थे ये 4 शख्स

1. सिद्धार्थ पिठानी – सिद्धार्थ न केवल सुशांत के करीबी दोस्त हैं, बल्कि अभिनेता के क्रिएटिव मैनेजर भी थे। सिद्धार्थ सुशांत के साथ ही रहते थे। वह भी उन चार लोगों में से एक है जो घटना वाले दिन सुशांत के घर पर मौजूद थे। सुशांत के कमरे का दरवाजा न खुलने पर सिद्धार्थ ने ही चाभी वाले को बुलाया था और लॉक खुलने के बाद उसे बेडरूम में जाने से रोक दिया था। सिद्धार्थ ने सीबीआइ को बयान दिया है कि 8 जून को रिया और सुशांत के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद रिया ने सुशांत का घर छोड़ दिया था। घर छोड़ने से पहले रिया ने 8 हार्ड ड्राइव को आईटी प्रोफेशनल से नष्ट कराया था।

2. नीरज सिंह – सुशांत का कुक नीरज सिंह, उन्हें फंदे से लटकता हुए देखने वालो में से एक है। नीरज भी सुशांत के घर में रहता था। वह भी उन चार लोगों में से भी एक है, जो घटना वाले दिन सुशांत के घर में मौजूद थे।

3. केशव – केशव भी सुशांत का कुक है और उन्हीं के साथ रहता था। केशव के बयान के मुताबिक 14 जून की सुबह, सुशांत की मौत से पहले उसने अभिनेता को केला, जूस और नारियल पानी दिया था। केशव ने पूछताछ के दौरान ये भी बताया कि 8 जून को रिया के घर से जाने के बाद सुशांत ने खाना कम कर दिया था।

4. दीपेश सावंत – सुशांत का हाउस कीपर दीपेश सावंत भी उसी घर में रहता था। हाउस कीपर दीपेश सावंत भी सिद्धार्थ के साथ सुशांत के कमरे में गया था और उसका शव फंदे से उतारने में मदद की थी।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article भगोड़े कारोबारी माल्या की रिव्यू पिटीशन पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
Next Article लखीमपुर में दिनदहाड़े युवक की हत्या, बेखौफ बदमाशों ने सिर में मारी गोली-मौत

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?