[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » डीएम की अध्यक्षता में सोसायटी फार प्रीवेन्शन आफ क्रूएलिटी टू एनीमल (एस0पी0सी0ए0) की बैठक हुई आयोजित
राष्ट्रीय

डीएम की अध्यक्षता में सोसायटी फार प्रीवेन्शन आफ क्रूएलिटी टू एनीमल (एस0पी0सी0ए0) की बैठक हुई आयोजित

admin
Last updated: April 17, 2026 1:49 pm
admin
Share
SHARE

डीएम की अध्यक्षता में सोसायटी फार प्रीवेन्शन आफ क्रूएलिटी टू एनीमल (एस0पी0सी0ए0) की बैठक हुई आयोजित

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुल्तानपुर 27 अगस्त/जिलाधिकारी सी० इंदुमती की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में सोसायटी फार प्रीवेन्शन आफ क्रूएलिटी टू एनीमल (एस0पी0सी0ए0) बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर विचार करते हुए कार्यवाही कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ० रमाशंकर सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में मा0 सांसद सुल्तानपुर द्वारा सोसायटी फार प्रीवेन्शन आफ क्रूएलिटी टू एनीमल (एस0पी0सी0ए0) हेतु10 गैर सरकारी सदस्यों को अवैतनिक नामित करने का सुझाव दिया गया था, जिनको नामित किया जाना है, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि कोरोना महामारी (कोविड-19) में कुछ पशु प्रेमियों/ सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा समय-समय पर निराश्रित/बेसहारा गोवंश के खान-पान एवं देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी गयी है उन्हें चिन्हित करते हुए उक्त समिति में वालन्टीयर के रूप में नामित कराने की कार्यवाही करायी जाये।
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज द्वारा अवगत कराया गया कि वर्ष 2020 में पशु क्रूरता अधिनियम के अन्तर्गत दो मामलो में 15 अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही हुयी तथा गोवध निवारण अधिनियम के 32 मामलो में 123 अभियुक्त को जेल भेजा गया, 57 के विरूद्ध गुण्डा एक्ट अधिनियम, 27 पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। पशु क्रूरता के विरूद्व इस कार्यवाही पर प्रशंसा की गयी।
पशुओं के अवैध परिवहन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि राजमार्ग (सुलतानपुर – वाराणसी) पर विशेष टीम का गठन कर चेकिंग अभियान चलाकर विशेष निगरानी की जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बिना सक्षम अधिकारी के परिवहन पास के पशुओं के यातायात पर रोक लगायी जाए। ऑक्सीटोशिन इंजेक्शन के अवैध बिक्री एवं पशुओं पर अनुचित प्रयोग के रोकथाम हेतु समय-समय पर छापा मारते हुए दोषियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिया।
जिलाधिकारी द्वारा बैठक में निर्देश दिया गया कि जनपद में कुछ मांस विक्रेता है जो अन्य जनपदों से मांस लाकर बेचना चाहते है, उनका निरीक्षण के बाद लाइसेंस जारी करते हुए शासनादेश के गाइड लाइन के अनुसार बिक्री करने हेतु अनुमति प्रदान करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने बैठक में उपस्थित सदस्यों को शासनादेशानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स,अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)हर्ष देव पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत उदय शंकर सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी अतुलकान्त शुक्ला, प्रभारी अधिशाषी अधिकारी/उप जिलाधिकारी सदर रामजी लाल, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी शिव शंकर यादव, पशुधन विकास विकास अधिकारी सहित पशु चिकित्साधिकारीगण उपस्थित रहें।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article बाहुबली विधायक व गैंगस्टर मुख्तार अंसारी का लखनऊ में अवैध निर्माण LDA ने ढहाया
Next Article गर्भवती महिलाओं में बढ़ रहे कोरोना मामले, विशेषज्ञ की राय घर पर फालो करें गाइडलाइन

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?