राष्ट्रीयफिल्म, टीवी उत्पादन प्रतिबंधों के साथ फिर से शुरू किये जायेंगे :...

फिल्म, टीवी उत्पादन प्रतिबंधों के साथ फिर से शुरू किये जायेंगे : प्रकाश जावड़ेकर

फिल्म, टीवी उत्पादन प्रतिबंधों के साथ फिर से शुरू किये जायेंगे : प्रकाश जावड़ेकर

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को कोरोनावायरस महामारी के कारण कई महीनों से बंद पड़ी फिल्म और टीवी प्रोडक्शन इंडस्ट्री को फिर से खोलने की घोषणा की है। मंत्री ने हालांकि कहा है कि संचालन के दौरान कोविड-19 से जुड़े निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा। जावड़ेकर ने कहा, “नया एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) मीडिया प्रोडक्शन इंडस्ट्री के लिए एक ‘संजीवनी’ की तरह होगा। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क इसके अभिन्न अंग होंगे। इस मानक संचालन प्रक्रिया के पीछे सामान्य सिद्धांत यही है कि यह कलाकारों और क्रू दोनों के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाने में मदद करे।”
एसओपी शूटिंग स्थलों और अन्य कार्यस्थलों पर पर्याप्त सोशल डिस्टेंसिंग को सुनिश्चित करता है। साथ ही इसमें उचित स्वच्छता, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षात्मक उपकरणों के प्रावधान जैसे उपाय भी शामिल हैं। मंत्री ने कहा कि इस एसओपी का मूल सिद्धांत ‘संपर्क को कम से कम’ करना है। एसओपी का सुझाव है कि कॉस्ट्यूम, सेट की सामग्री, विग, मेकअप जैसी चीजों को कम से कम साझा किया जाए और ऐसा करने वाले लोग ग्लब्स पहने रहें।
रिकॉडिर्ंग स्टूडियो और एडिटिंग रूम आदि में छह फीट की दूरी का पालन किया जाएगा। एसओपी यह भी कहता है कि शूटिंग के दौरान कम से कम कलाकार और क्रू मौजूद रहें। इसके अलावा नई एसओपी में शूटिंग स्थलों पर दर्शकों और आगंतुकों के प्रवेश को भी प्रतिबंधित किया गया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories