प्रदेशउत्तर प्रदेशभदोही में किशोरी के साथ गैंगरेप, हत्या कर शव को जलाया तेजाब...

भदोही में किशोरी के साथ गैंगरेप, हत्या कर शव को जलाया तेजाब से

भदोही में किशोरी के साथ गैंगरेप, हत्या कर शव को जलाया तेजाब से

भदोही। पशु चराने के लिए घर से निकली किशोरी के साथ हैवानों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे मौत के घाट उतार दिया। शव को क्षेत्र के तुलसी चक गांव के सामने वरुणा नदी में फेंक दिया। चेहरा छिपाने के लिए तेजाब भी डाला गया।

तीन दिन बाद अज्ञात शव मिलने की जानकारी मिलने पर पहुंचे परिवार के लोगों ने शिनाख्त की। आक्रोशित ग्रामीणों ने भदोही-जौनपुर राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में फोर्स पहुंच गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने तीन दिन से कोई कार्रवाई नहीं की। समय रहते कार्रवाई हो गई होती तो किशोरी की हत्या से बचाया जा सकता था। एसपी रामबदन सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी सोमवार की शाम वरुणा नदी के किनारे पशु चराने गई थी। उसके साथ छोटी बहन भी थी। छोटी बहन भोजन करने के लिए घर चली आई। जब वह घर से लौटी तो बड़ी बहन गायब थी। उसने घर वालों को इसकी जानकारी दी। परिवार के लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

बुधवार को शव मिलने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। परिजनों ने आरोप लगाया कि किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पहचान न हो सके इसलिए उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया था। पुलिस यदि सोमवार को ही सक्रिय हो जाती तो किशोरी बरामद हो जाती। एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि किशोरी की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

गिरफ्तारी के लिए चार टीम गठित

किशोरी के साथ दुष्कर्म और हत्या किए जाने के बाद भदोही पुलिस की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। पुलिस समय रहते सक्रिय होती तो घटना को रोका जा सकता था। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीम गठित कर दी गई है।

एसपी का कहना है कि घटना की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। आरोपियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories