राष्ट्रीयकांशीराम अस्पताल में क्यों चढ़ा प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य का पारा, मुंह...

कांशीराम अस्पताल में क्यों चढ़ा प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य का पारा, मुंह छिपाते रहे अधिकारी

शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी होने की वजह से प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आलोक कुमार व्यवस्था का जायजा लेने शहर आए। कांशीराम ट्रामा सेंटर निरीक्षण करने पहुंचे तो उनका पारा चढ़ गया और उनकी नाराजगी देखकर अधिकारी भी मुंह छिपाते नजर आए। बाद में उन्होंने स्वास्थ्य, प्रशासनिक और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक करके कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज और सुविधाएं बढ़ाने पर चर्चा की।

कांशीराम अस्पताल में क्यों चढ़ा प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य का पारा, मुंह छिपाते रहे अधिकारी
कानपुर में कोराेना संक्रमण के बढ़ते केस को लेकर प्रमुख सचिव ने स्वास्थ्य प्रशासनिक और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की।

अफसरों से ली इलाज की व्यवस्था की जानकारी

प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आलोक कुमार गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे कांशीराम अस्पताल पहुंचे। कांशीराम ट्रामा सेंटर में कोविड हॉस्पिटल बनाया गया है, जहां बड़ी संख्या में मरीज भर्ती हैं। प्रमुख सचिव ने सहायक निदेशक स्वास्थ्य डॉ. आरपी यादव, सीएमओ डॉ. अनिल मिश्रा, सीएमएस डॉ दिनेश सचान समेत नगर निगम के अधिकारियों और सीडीओ समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या और इलाज की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। करीब एक घंटे बैठक करने के बाद उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया।

गंदगी देखकर नाराज हुए प्रमुख सचिव

प्रमुख सचिव सबसे पहले सीएमएस कक्ष गए, जहां उन्होंने सीसीटीवी कैमरों से वार्ड में भर्ती मरीजों को देखा। इस बीच आईसीयू और वेंटीलेटर के कैमरे खराब होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए। एक कक्ष में गंदगी देखकर उन्होंने सीएमएस को फटकार लगाई और पूरे अस्पताल में बेहतर साफ सफाई के लिए ताकीद की। सीएमएस ने बताया कि जल्द ही सफाई कराकर कक्ष का उपयोग लिया जाएगा।

उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों और मरीजों के उपचार के बारे में भी जानकारी ली। निरीक्षण के बाद प्रमुख सचिव ने पत्रकार वार्ता में बताया कि शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पतालों में इलाज की सुविधाएं बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। अस्पताल में खाने की गुणवत्ता खराब होने और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पीपीई किट धुलवाकर पहनाने के सवाल पर उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई कराने की बात कही। सीएमएस ने खाने की गुणवत्ता को सही बताया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories