[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » आगामी त्यौहारों गणेश चतुर्थी एवं मुहर्रम के दृष्टिगत डीएम व एसपी ने की शांति समिति की बैठक
उत्तर प्रदेश

आगामी त्यौहारों गणेश चतुर्थी एवं मुहर्रम के दृष्टिगत डीएम व एसपी ने की शांति समिति की बैठक

admin
Last updated: April 19, 2026 12:10 pm
admin
Share
SHARE

आगामी त्यौहारों गणेश चतुर्थी एवं मुहर्रम के दृष्टिगत डीएम व एसपी ने की शांति समिति की बैठक
आगामी त्यौहारों गणेश चतुर्थी एवं मुहर्रम के दृष्टिगत डीएम व एसपी ने की शांति समिति की बैठक

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार  व पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह की अध्यक्षता में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी  ने उपस्थित प्रबुद्ध नागरिकों से अनुरोध किया कि कोविड-19  महामारी  के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आगामी त्यौहारों का आयोजन  करें,  साथ ही  उन्होंने  कहा कि कोविड- 19 संक्रमण के कारण जनपद में सार्वजनिक जुलूस व पूजा पंडालों का आयोजन नहीं किया जाएगा, अपने घरों में रहकर त्यौहार को मनाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की सम्भावित समस्याओं के बारे में अपने विचार एवं सुझाव इस समिति के माध्यम से पहुंचाये। जिससे ससमय उनका समाधान किया जा सके तथा हम त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सद्भावपूर्ण ढंग से मना सके। उन्होंने उपस्थित उप जिलामजिस्ट्रेटों व पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्र में बैठक करके किसी भी प्रकार की सम्भावित समस्या की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें तथा उसके समाधान से भी सभी को अवगत करा दें। जिससे त्यौहार के दिन किसी असामयिक समस्या का सामना न करना पड़े। पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश सिंह  ने कहा कि छोटी से छोटी समस्याओं का संज्ञान ले, क्योकि कभी कभी यह छोटी-छोटी समस्याएं बड़ा रूप धारण कर लेती है जिससे अत्यन्त असहज स्थिति पैदा हो जाती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जनपद में धारा-144 प्रभावी है जिसके दृष्टिगत कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु  जनपद में किसी भी प्रकार की भीड़-भाड़, जुलूस व पूजा पंडाल का आयोजन नहीं किया जाएगा ऐसा करते हुए पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक संप्रदायों के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे तथा अपने अपने क्षेत्रों की समस्याओं एवं सुझावों से अवगत कराया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक  दयाराम सरोज, समस्त उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी अमेठी/ मुसाफिरखाना सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा  समाज के विभिन्न वर्गो के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article डीएम की अध्यक्षता में कोविड-19 के बचाव हेतु नगर पंचायतों में सर्विलान्स टीम एवं जनपद के नगर पालिका में आर0आर0टी0 की बैठक हुई आयोजित
Next Article पीलीभीत पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना गजरौला पर किया गया अर्दली रूम अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की ली जानकारी

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?