रिपोर्ट ज़ाहिद अली
इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुये एक-एक कर सभी विवेचकों से विवेचनाओं की जानकारी ली और सभी विवेचकों से लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने एवं वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये। महोदय द्वारा प्रभारी निरीक्षक गजरौला को प्रार्थना पत्रों का गुडवत्तापूर्ण व समयवद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना गजरौला श्री जय प्रकाश यादव गजरौला के समस्त सब इस्पेक्टर उपस्थित रहे।