[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कुशीनगर में सड़क पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार एंबुलेंस के चपेट में आने से मौत,चार घायल,ट्रक से टकराने के बाद एंबुलेंस के उड़े परखचे
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में सड़क पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार एंबुलेंस के चपेट में आने से मौत,चार घायल,ट्रक से टकराने के बाद एंबुलेंस के उड़े परखचे

admin
Last updated: April 19, 2026 12:12 pm
admin
Share
SHARE

कुशीनगर में सड़क पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार एंबुलेंस के चपेट में आने से मौत,चार घायल,ट्रक से टकराने के बाद एंबुलेंस के उड़े परखचे
उपेंद्र कुशवाहा

कुशीनगर : जिले के कसया फोरलेन स्थित बरवा जंगल के निकट ढाबा के सामने सोमवार की भोर में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी और एंबुलेंस के परखचे उड़ गए। उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। सोमवार की भोर में लगभग चार बजे बिहार के सीवान जिले के धवरहरा से मरीज लेकर गोरखपुर जा रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर बरवा जंगल में ढाबा के सामने फोरलेन पार कर रहे व्यक्ति को चपेट में ले लिया।

वह टेलर चालक और सहारनपुर का निवासी बताया जा रहा है। इसके बाद एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। एंबुलेंस में सवार उषा देवी (45), दूधनाथ सिंह (65), उषा देवी के पति हिमांशु सिंह (46) और संजीत सिंह (26) गंभीर रूप घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को कसया सीएचसी भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उषा और दूधनाथ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज सीएचसी में हुआ। पुलिस के मुताबिक, हादसे में घायल एक व्यक्ति को एंबुलेंस से गोरखपुर ले जाया जा रहा था।

एसओ रामआशीष सिंह यादव ने बताया कि हादसे में मरने वाला व्यक्ति ट्रेलर चालक और सहारनपुर जिले का निवासी बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article कुशीनगर: कप्तान साहब,थानों पर नहीं हो रही सुनवाई
Next Article कुशीनगर में घर के भीतर लगे बिजली के तार में अचानक करंट आने से 40 वर्षीय शख्स की मौत

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?