प्रदेशउत्तर प्रदेशअपर मुख्य सचिव, गृह, सूचना व यूपीडा ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण...

अपर मुख्य सचिव, गृह, सूचना व यूपीडा ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक व किया स्थलीय निरीक्षण

अपर मुख्य सचिव, गृह, सूचना व यूपीडा ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक व किया स्थलीय निरीक्षण
अपर मुख्य सचिव, गृह, सूचना व यूपीडा ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक व किया स्थलीय निरीक्षण

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्यों में तेजी लायी जाय-अपर मुख्य सचिव

सुलतानपुर 09 अगस्त/ प्रदेश के अपर मुख्य सचिव, गृह, सूचना व यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा आज जनपद सुलतानपुर का भ्रमण कर कैम्प आफिस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, पैकेज-02 पर पहुँचे और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कर कार्य में तेजी लाने तथा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित को दिये। अपर मुख्य सचिव, गृह, सूचना व यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री अवस्थी का स्वागत जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती व पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना द्वारा पुष्प देकर किया गया। तत्पश्चात समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों का परिचय लेते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पैकेज-03 व 04 के अधिकारियों से विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव, गृह द्वारा दिये गये। बैठक में पैकेज-03 व 04 के अधिकारियों द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया गया। अपर मुख्य सचिव ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से मिट्टी परमीशन व जमीन मिलने सम्बन्धी गहन जानकारी ली। अगस्त माह तक 73 प्रतिशत कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का आश्वासन पैकेज-03 के अधिकारियों द्वारा दिया गया। यह भी बताया गया कि 36 करोड़ रूपये की आवश्यकता होगी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पैकेज-04 के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि अगस्त माह तक 57 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। 35 करोड़ रूपये की आवश्यकता है। जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने अपर मुख्य सचिव, गृह, सूचना व यूपीडा को अवगत कराया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की भूमि के मुआवजा के लिये 50 करोड़ रूपये की आवश्यकता है। अपर मुख्य सचिव द्वारा आश्वस्त किया गया कि धनराशि की कमी नहीं होने पायेगी। कार्य में तेजी लायी जाय। उन्होंने रैम कट, खराब गार्डर सहित विभिन्न कार्यों को ठीक कराने का निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिया। जिलाधिकारी ने जनपद में रानी मिस्त्री को कार्य देने के लिये अपर मुख्य सचिव से अनुरोध किया, जिस पर उनके द्वारा निर्देश दिये गये कि 15 अगस्त से 50 महिलायें, आगे 100 महिलायें तथा 150 महिलाओं को कार्य दिया जायेगा।समीक्षा बैठक के पश्चात अपर मुख्य सचिव, गृह, सूचना व यूपीडा द्वारा निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का स्थलीय निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर डीएम, एसपी, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सीबीएन त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल सहित यूपीडा के अधिकारीगण व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories