खेलसितंबर में शाकिब शुरू करेंगे ट्रेनिंग , नजर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी...

सितंबर में शाकिब शुरू करेंगे ट्रेनिंग , नजर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी पर

सितंबर में शाकिब शुरू करेंगे ट्रेनिंग , नजर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी पर

ढाका। बांग्लादेश के हरफनमौला शाकिब अल हसन अगले महीने से सावर में बीकेएसपी में ट्रेनिंग पर वापसी करेंगे। शाकिब की नजरें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी पर रहेंगी। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी पर आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी नियम के उल्लंघन के कारण दो साल का प्रतिबंध लगा था जो 29 अक्टूबर 2020 को खत्म हो रहा है।

शाकिब इस समय अपने परिवार के साथ अमेरिका में हैं और वह अगस्त के अंत में ढाका आने की योजना बना रहे हैं ताकि वह कैम्प में हिस्सा ले सकें।

शाकिब के मेंटॉर नजमुल अबेदीन ने कहा, “शाकिब अगले महीने बीकेएसपी आएंगे जहां उनको प्रशिक्षक और ट्रेनर उपलब्ध रहेंगे। हमारे पास ऐसे कोच हैं जो कैम्प में ही रह रहे हैं इसलिए हम उनके साथ काम कर सकते हैं। शाकिब को हर चीज उपलब्ध होगी।”

शाकिब ने अपने देश के लिए 56 टेस्ट मैच खेले हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने देश के लिए 206 वनडे और 76 टी-20 मैच खेले हैं। पिछले साल इंग्लैंड में हुए विश्व कप में उन्होंने टीम के लिए दमदार प्रदर्शन किया था।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories